पंजाबी

'सच्चाई बताने के लिए तैयार नहीं हैं...' Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Isha Rikhi Post: रैपर बादशाह और ईशा रिखी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ईशा के भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।

Image

ईशा रिखी ने शेयर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट (pic credit-instagram)

Isha Rikhi Post: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) और मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इसी साल गुपचुप तरीके से शादी की थी, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पत्नी की पसली तोड़ दी...' स्टैंड-अप कॉमेडियन Raunaq Rajani ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप)

ईशा रिखी ने शेयर किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

हाल ही में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनके और बादशाह के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि उन्होंने कहीं भी तलाक का जिक्र नहीं किया, लेकिन अपने पोस्ट में उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि वह लंबे समय तक डर और दबाव की वजह से चुप रहीं। ईशा ने लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि उनके पति के पास इतना प्रभाव, ताकत और संसाधन हैं कि चुप रहना ही उनके लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है। लेकिन अब उन्होंने डर की जगह हिम्मत चुनने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अभी पूरी सच्चाई बताने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन अब यह दिखावा भी नहीं करेंगी कि सब कुछ ठीक था। इससे पहले भी ईशा ने बादशाह के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं, जिन पर लिखा था, "हर तूफान एक सीख है, हर दुआ एक उम्मीद है।" इस पोस्ट के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के रिश्ते में तनाव होने की अटकलें लगाई थीं।

ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच संगीत और फिल्मों को लेकर अच्छी दोस्ती हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और फिर मार्च में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। बता दें कि ईशा से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और 2017 में उनकी एक बेटी हुई। हालांकि 2019 में दोनों अलग हो गए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article