Diljit Dosanjh Met Gala 2025 Invite: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के वीकेंड वीडियोज तो लोगों के दिलों पर छाए ही रहते हैं। फनी अंदाज में अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देते दिलजीत दोसांझ को देखकर फैंस खिलखिला उठते हैं। एक दफा फिर से पंजाबी पुत्तर दिलजीत दोसांझ ने फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो मेट गाला 2025 के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ बता रहे हैं कि उन्हें मेट गाला 2025 से न्योता आया है। वीडियो में दिलजीत की फनी पंजाबी भाषा दर्शकों को गुदगुदा रही है। आप दिलजीत की वायरल होती वीडियो नीचे देख सकते हैं:
दिलजीत दोसांझ ने जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, वैसे ही इस पर लोगों को जबरदस्त रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने वीडियो के नीचे लिखा है, 'पाजी... आपने तो दिन बना दिया। क्या मस्त अंदाज से आप मेट गाला 2025 के बारे में बताते दिख रहे हैं। आप ऐसी मजेदार वीडियोज रोज बनाया करो।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'दिलजीत पाजी आपका ये वीडियो देखने के बाद मैं कहूंगा... पंजाबी मेट गाला विच आ गए ओए....।'
दिलजीत दोसांझ का फैशन स्टाइल हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा में रहा है। मेट गाला 2025 में भी दिलजीत दोसांझ अपना फैशनेबल अंदाज लोगों के सामने दिखाएंगे। दिलजीत के कई सारे फैंस उनकी इस एचीवमेंट पर खुश हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें सिंगर पर गर्व है। फैंस का कहना है कि उन्हें दिलजीत के मेट गाला डेब्यू का इंतजार है।
