पंजाबी

KBC 17 में अमिताभ के पैर छू लेने के बाद मिली धमकी पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वहां फ्लड्स के लिए गया था ताकि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2025, 11:55 AM IST

Diljit Dosanjh New Post: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (Kaun Banega Crorepati 17) के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पैर छूने के विवाद पर अब दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने पहला रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं दिलजीत दोसांझ ने क्या बोला है।

Image

Image Source: KBC 17 Show

Diljit Dosanjh New Post: बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक का स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सुर्खियों में है। इसकी वजह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 (Kaun Banega Crorepati 17) से जुड़ा एक वीडियो है। इस प्रमो क्लिप में दिलजीत बॉलीवुड से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पैर छूते दिखे। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस (Sikhs For Justice - SFJ) ने धमकी दी है। अब इसको लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच दिलजीत दोसांझ ने भी इस विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं दिलजीत दोसांझ ने क्या बोला है।

दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के सेट पर अमिताभ बच्चन के पैर छू लेने के बाद शुरू हुआ विवाद है। इसको लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सब के बाद दिलजीत दोसांझ ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। दिलजीत दोसांझ ने शो कौन बनेगा करोड़पति 17' के सेट अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'ना मैं किसी फिल्म की प्रमोशन के लिए गया था, ना गाने की। पंजाब फ्लड्स के लिए गया था ताकि नेशनल लेवल पर बात हो और लोग डोनेट करें।' इस पोस्ट को एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। दिलजीत दोसांझ की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसे खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस ने सिंगर के शो को शटडाउन करने की धमकी दी थी।

Diljit Dosanjh New Post

Image Source: Diljit dosanjh Instagram

दिलजीत दोसांझ ने 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में मचाया धमाल

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में धमाल मचा दिया है। इस शो में दिलजीत दोसांझ ने कई सवालों के जवाब देकर 50 लाख रुपये जीते हैं। दिलजीत दोसांझ की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article