डीजे वाले बाबू, काला चश्मा, प्रॉपर पटोला, कर गई चुल और गेंदा फूल जैसे अपने सुपर-एनर्जेटिक गानों के लिए मशहूर रैपर बादशाह अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने अपनी लाडली बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद अर्जुन कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट की बारिश कर दिए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर बादशाह ने अपने बेटी जेसीमी को शॉपिंग पर ले जाने पर फोटो शेयर की है। लंबे समय से बादशाह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया से जुड़ रहा है। इसी बीच बेटी संग तस्वीर शेयर करने पर लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। बादशाह ने अपनी बेटी जेसीमी की लगातार तीन तस्वीरें शेयर की है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि सिंगर और उनकी बेटी की ये तस्वीरें एक दुकान के बाहर खींची गईं है, दोनों ने बड़े कैरी बैग कैरी किया है।
बड़े मियां बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह
सिंगर ने ऑल-ब्लैक आउटफिट के साथ सफेद स्नीकर्स पहना है। जेसीमी ने सफेद पैंट और मैचिंग स्नीकर्स के साथ नीले रंग की हुडी कैरी की है, जिसमें वो बहुत ज्यादा क्यूट लग रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "बड़े मियां बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह।"
सिंगर का हो गया तलाक
इस फोटो को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने लिखा, "असली स्टार।" परिणीति चोपड़ा ने दिल वाला इमोजी बनाया। वही उपासना बोरा, डीजे नितीश गुलयानी, साहिल कश्यप सहित कई सितारों ने लाल दिल बनाएं। बादशाह ने 2012 में जैस्मीन के साथ शादी की थी। जनवरी 2017 में उन्हें जेसीमी नाम की एक खूबसूरत बेटी का आशीर्वाद मिला। 2020 में गायक और उनकी पत्नी अलग हो गए।
