पंजाबी

'पापा अगर कुछ हुआ तो...' दुबई में फंसीं एम्मी विर्क की बेटी, एक्टर का छलका दर्द

Ammy Virk Got emotional: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष से पूरी दुनिया में डर का माहौल है। हवाई हमलों के चलते मध्य पूर्व के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंस गए हैं। इस बीच सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Ammy Virk Got emotional: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष से पूरी दुनिया में डर का माहौल है। मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ऐसे में लाखों यात्री बुरी तरह फंस गए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंस गए हैं। इस लिस्ट में सोनल चौहान का नाम शामिल है। वहीं इस बीच सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

एम्मी विर्क का टूटा दिल

सिंगर और एक्टर एम्मी विर्क ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण यूएई में फंस गई हैं। एम्मी विर्क ने अपनी बेटी की एक दिल दहला देने वाली बात साझा की और शांति की दुआ मांगी, न सिर्फ अपनी फैमिली के लिए बल्कि सभी प्रभावित लोगों के लिए। एम्मी विर्क पंजाब में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा कि उनकी पत्नी और बेटी अभी यूएई में हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा, 'पापा, अगर कुछ हो गया तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं मजबूत लड़की हूं पापा, आप चिंता मत करो।' एक पिता के लिए ऐसी बात सुनना बहुत दर्दनाक है। उन्होंने लिखा कि पब्लिक लाइफ में कितने भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिरकार हम सब फैमिली वाले ही हैं।

एम्मी विर्क ने कही ये बात

एक्टर एम्मी विर्क ने आगे कहा कि उनकी दुआएं सिर्फ अपनी फैमिली के लिए नहीं, बल्कि हर उस परिवार के लिए हैं जो इस डर और चिंता से गुजर रहा है। उन्होंने यूएई की सरकार और अधिकारियों की सराहना की कि वे लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एम्मी ने लिखा, 'मैं इसके लिए सचमुच आभारी हूं। आइए हम सब मिलकर शांति, स्थिरता और वहां के हर व्यक्ति की भलाई के लिए प्रार्थना करें। उम्मीद है यह मुश्किल दौर जल्दी खत्म हो और सभी परिवार सुरक्षित महसूस करें।' वर्तमान में यूएई और पूरे मिडिल ईस्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। एयरस्पेस बंद है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article