Diljit Dosanjh To Reunite With Imtiaz Ali: पंजाबी सिंगर और फेमस एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नए प्रोजेक्ट के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस फोटोज को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बड़ी घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग को पूरा कर लिया है, जिसे कोई और नहीं बल्कि मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली बना रहे हैं। 'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ का साथ में यह दूसरा प्रोजेक्ट है।
दिलजीत ने पूरी की इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन पिक्स को शेयर करते हुए अनाउंसमेंट कर दी है कि उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी छुट्टियों की एक झलक और निर्देशक के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन पिक्स को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा था, 'इम्तियाज अली सर की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।' हालांकि इस मूवी के टाइटल और बाकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली ने पहली बार लोकप्रिय फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया था।
गुरुवार को भी दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर करते हुए इम्तियाज अली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दिया था। दिलजीत इस वीडियो में वर्कआउट करते नजर आए थे। बताते चलें इम्तियाज अली के साथ दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया था। इस मूवी में दिलजीत के साथ परिणीती चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ के पास सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' भी है।
