एंटरटेनमेंट

Pooja Hegde upcoming movies : साउथ के इस सुपरस्टार के साथ जुड़ रहा पूजा का नाम, इस बॉलीवुड हीरो पर आया क्रश

Pooja Hegde Relation: एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इनका नाम कभी बॉलीवुड के भाईजान तो कभी साउथ के सुपरस्टार से जुड़ रहा है। इसी हफ्ते एक्ट्रेस की फिल्म सर्कस भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पूजा के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Image

जानिए पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पूजा हेगड़े की फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को हो रही है रिलीज
  • 30 दिसंबर को पूजा और सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ रिलीज होनी है
  • पूजा ने अब तक 13 फिल्में की हैं, मिल चुका है फिल्मफेयर अवार्ड

Pooja Hegde Latest News: तमिल फिल्म से इंडस्ट्री में दस्तक देने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अब बॉलीवुड में भी जगह बनाने में सफल हो गई हैं। दूसरी ओर उनका नाम अब साउथ के सुपरस्टर अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ रहा है। हालांकि अल्लू और पूजा दोनों ने ही साफ कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब पूजा का नाम किसी बड़े एक्टर के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले भी पूजा के अफेयर्स की कई खबरें सामने आई हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इन्हें कोरी अफवाह भी बताया है। फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल बिता चुकी पूजा का नाम इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ जुड़ चुका है। पूजा ने साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘राधे श्याम’ की है। इस फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हालांकि एक्ट्रेस इससे इंकार करती रहीं। पूजा का कहना है कि प्रभास बेहतरीन इंसान हैं। वह फिल्म के सेट पर उनका और उनकी मां का काफी ख्याल रखा करते थे। पूजा का नाम इससे पहले एक्टर रोहन मेहरा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के रिलेशन की तब काफी चर्चा थी। हालांकि उस समय भी एक्ट्रेस ने अपने और रोहन के रिलेशन से इंकार किया था।

24 साल बड़े एक्टर से भी रिलेशन की चर्चा

पूजा हेगड़े का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है। सलमान खान पूजा से करीब 24 साल बड़े हैं। दोनों की नजदीकियों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि दोनों कलाकारों में से किसी ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है। न ही अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया है। सलमान उनके क्रश भी है। सलमान और पूजा की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

13 फिल्में कर चुकी हैं पूजा

पूजा हेगड़े साउथ और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। इनका जन्म मुंबई में 13 अक्टूबर 1990 को हुआ था। इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत तमिल फिल्म मुगामूडी से की थी। अब तक उन्होंने 13 फिल्में की हैं। इन्हें सिम्मा और फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है। इन्हें फिल्म अरविंदा समेथा वीरा राघव से पहचान मिली है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, जगपति बाबू थे। इसके बाद साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ महर्षि में पूजा नजर आई। यह फिल्म भी सुपरहिट रही।

पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्में

पूजा की फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा मुख्य किरदार में दिखेंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल है। यह फिल्म शेक्सपियर की कहानी कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बेस्ड है। इनकी अगली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ है। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी। फरहाद सम्जी की फिल्म है, जिसके निर्माता साजिद नाडियावाला हैं। इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है। यह फिल्म 21 अप्रैल]2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को फरहाद सम्जी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान खान और वेंकटेश हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article