Pooja Bhatt on Bajrang Dal protest: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक होते नजर आ रहे हैं। बीते दिन गुजरात से एक वीडियो सामाने आया, जिसमें बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता थिएटर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पठान की टीम गुजरात में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कमर कस रही थी, जिसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में घुसकर तोड़फोड़ की और फिल्म के पोस्टर्स फाड़ डाले।
गुजरात से ये हिंसक वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड के लोग शाहरुख खान के साथ खड़े होते नजर आ रहे हैं। आशा पारेख जैसी बड़ी अभिनेत्री ने पठान मेकर्स का साथ दिया है तो वहीं पूजा भट्ट ने ऐसी हिंसा को दंगा बताया है। पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुजरात हिंसक विरोध का वीडियो शेयर करते हुए एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।
पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘प्रोटेस्ट किसे कहते हैं... प्रोटेस्ट किसी कानून, पॉलिसी या किसी परिस्थिति को लेकर जनता की तरफ से होने वाला व्यवस्थित प्रदर्शन होता है जबकि दंगा अशांतिप्रिय तरीके से भीड़ को इकट्ठा कर लोगों में डर पैदा करने को कहते हैं।’
क्या लोगों के मन में डर पैदा करके पठान को फ्लॉप कराने की साजिश हो रही है:
पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में इशारा दिया है कि कुछ लोग आम जनता के मन में डर पैदा करके उन्हें पठान देखने से रोकना चाहते हैं। ऐसे लोगों का मकसद लोगों को डराकर पठान को फ्लॉप कराना है। पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर जितना विवाद मचा हुआ है, उस पर लोगों के अलग-अलग मत हो सकते हैं लेकिन समाज में हिंसा फैलाना कितना जायज है, यह हमें खुद से भी पूछना पड़ेगा।
