Maamla Legal Hai 2 Full Review: जज बनते ही जिम्मेदारियों में उलझे रवि किशन, हंसा-हंसाकर इमोशनल कर देगी सीरीज

Maamla Legal Hai 2 Full Review: मशहूर एक्टर रवि किशन की सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। सीरीज में रवि किशन जज की कुर्सी पर बैठ तो गए हैं, लेकिन उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ गया है। सीरीज में हर एक किरदार बेहद दिलचस्प कहानी गढ़ता है।

ashna malikAuthored by: ashna malikUpdated Apr 3 2026, 19:12 IST

Maamla Legal Hai 2

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

maamla legal hai 2 full review ravi kishan heavy duty after becoming judge comedy series could make you emotional

मामला लीगल है 2 रिव्यू (फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स)

Maamla Legal Hai 2 Full Review: ओटीटी की पॉपुलर सीरीज 'मामला लीगल है' यूं तो 2024 में रिलीज हुई थी, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। लेकिन अब रवि किशन की 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन भी दस्तक दे चुका है, जिसमें कॉमेडी, कोर्ट रूम ड्रामा और मनोरंजन का भरपूड डोज देखने को मिल रहा है। सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा द्वारा तैयार की गई 'मामला लीगल है 2' सीरीज कई जबरदस्त किरदारों और मुद्दों से लैस है। शो में इस बार पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की गैंग पर पूरा ध्यान दिया गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'मामला लीगल है 2' के फुल रिव्यू पर। यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Movie Review: 'घायल' हमजा बना भारत के दुश्मनों के लिए 'घातक'

क्या है 'मामला लीगल है सीजन 2' का प्लॉट