Dhurandhar 2 Movie Review: 'घायल' हमजा बना भारत के दुश्मनों के लिए 'घातक'

Dhurandhar 2 Movie Review: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) आज यानी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) का सीक्वल है, जो दिसंबर 2025 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो चलिए पढ़ते है फिल्म धुरंधर 2 में कितना दम है।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Mar 19 2026, 02:30 IST

​Dhurandhar 2

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

dhurandhar 2 review: ranveer singh goes full savage in aditya dhar’s ruthless spy revenge thriller

Dhurandhar 2 Movie Review: 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म है जो 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है। ये फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसमें रणवीर फिर से हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का रोल निभाते हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और कई और कलाकार हैं। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघर जाकर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। इस रिव्यू में हम आपको फिल्म की अच्छाई के साथ-साथ कमी भी बताने वाले हैं।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म पहली वाली कहानी से आगे शुरू होती है। रणवीर सिंह का किरदार हमजा अब और बड़े दुश्मनों से बदला लेने निकलता है। पहले फिल्म में रहमान दकैत सिर्फ एक छोटा खिलाड़ी था, अब असली बड़े लोग सामने आते हैं। हमजा पाकिस्तान के कराची के लियारी इलाके में घुसा हुआ है, वहां वो अपराधियों और राजनीति के बीच खेल खेलता है। इस बार फिल्म में उसकी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी की पूरी बैकस्टोरी बताई गई है वो कौन है, कैसे बना और उसके पीछे क्या दर्द है। कहानी में ट्रेनिंग, जासूसी, हिंसक बदला और बड़े ट्विस्ट हैं। हमजा धीरे-धीरे पावर हासिल करता है और आखिर में लियारी का किंग बन जाता है। इसके बाद जसकीरत सिंह रंगी एक-एक करके सभी दुश्मनों को खत्म कर देता है। इस बार भी फिल्म को चैप्टर में बांटा गया है, जो फिल्म के पहले पार्ट की याद दिलाता है। इस बार फिल्म में बड़े साहब के किरदार से भी पर्दा उठ गया है।