Deva Movie Review: आज शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हो गई है। बेस्रबी से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।फिल्म देवा से शाहिद कपूर ने दमदार वापसी की है। रोशन एंड्रूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।
Deva Movie Review
Deva Movie Review: आज यानी 31 जनवरी को शाहिद कपूर की फिल्म देवा रिलीज हो गई है। बेस्रबी से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म देवा से शाहिद कपूर ने दमदार वापसी की है। रोशन एंड्रूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले आपको ये मूवी रिव्यू पढ़ लेना चाहिए।
शाहिद कपूर अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बार शाहिद कपूर दमदार पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। देवा एक्शन से भरपूर मूवी है। साथ ही इसमें आपको शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। अगर आपको शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ पसंद आई थी तो आपको जरूर देवा भी पसंद आएगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर की जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी। देवा 2 घंटे, 36 मिनट लंबी फिल्म है। अगर ऐसा कहा जाए कि शाहिद कपूर के खाते में एक और ब्लॉकबस्टर आ गई है तो ये बोलना गलत नहीं होगा। देवा में शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक मनोरंजक कहानी है। वहीं पूजा हेगड़े के साथ उनकी केमिस्ट्री भी शानदार दिखाई गई है।
हाई-एनर्जी थ्रिलर है देवा
शाहिद कपूर इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं। जिन्हें एक हाई-प्रोफाइल केस सौंपा गया है। जैसे-जैसे वह इस केस की गहराई में जाते हैं, उन्हें अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलते हैं जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखते हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फिल्म के क्लाइमेक्स को खास तौर पर सराहा जा रहा है। कुल मिलाकर, देवा एक हाई-एनर्जी थ्रिलर है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। अगर आपको सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन पसंद है, तो यह फिल्म जरूर देखने लायक है।