Ek Villain Returns Review: जानें कैसी है जॉन अब्राहम-अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिटर्न्स', क्या चला तारा-दिशा का जादू?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 12:39 PM IST

Ek Villain Returns Movie Review in Hindi: जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हो गई है।

Ek Villain Returns Review: जानें कैसी है जॉन अब्राहम-अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिटर्न्स', क्या चला तारा-दिशा का जादू?

Ek Villain Returns Movie Review in Hindi: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हो गई है। ऐसे समय में जब बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हो रही हैं, ऐसे में मेकर्स और दर्शकों को एक विलेन रिटर्न्स से काफी उम्मीद हैं। यह फिल्म एक विलेन की सीक्वल है। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख को मुख्य भूमिका में देखा गया था जबकि इस बार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आए हैं। 

फिल्म की कहानी आठ साल पहले आई उनकी फिल्म ‘एक विलेन’ से जोड़ती है। पुलिस कहती है कि ‘एक विलेन’ लौट आया है। ये विलेल उन लड़कियों का दुश्मन है तो लड़कों के एक तरफा प्यार को ठुकरा देती हैं। फिल्म की शुरुआत एक्शन से होती है। एक पार्टी में शख्स आता है और सबको मारने लगता है। इसके बाद अर्जुन कपूर आते हैं। वो अमीर परिवार से हैं खानदान का बिगड़ा हुआ लड़का है। वह मरना जानता है लेकिन हारना नहीं।

इसके बाद आर्वी खन्ना यानी तारा सुतारिया आती हैं। उसका एक ही उद्देश्य है कि फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है। स्क्रीन पर तारा और अर्जुन का रोमांस है। जॉन अब्राहम की मुलाकात दिशा पाटनी से होती है और मर्डर शुरू होते हैं। ये विलेन जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर में से कौन है ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी। 

फिल्म में एक्शन खूब दिखाया गया है क्योंकि जॉन हैं तो एक्शन होगा ही। अर्जुन और तारा का रोमांस जमता है। जॉन का अभिनय शानदार है, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी ने भी ठीक काम किया है। हालांकि फिल्म की कहानी और संगीत कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाती। इस फिल्म की कास्ट को लेकर मोहित सूरी ने रिस्क तो लिया ही है, अब देखना ये होगा कि ये दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। 

End of Article