एंटरटेनमेंट

Lock UPP 2: Kangana Ranaut के शो में अदाएं बिखेरेंगी 'आवाम की जान' Arshi Khan!!

Arshi Khan to participate Lock UPP 2: बिग बॉस से मशहूर हुई अदाकारा अर्शी खान (Arshi Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार वो कंगना रनौत के विवादित शो लॉक अप 2 (Lock UPP 2) में हिस्सा लेती दिख सकती हैं। सुनने में आ रहा है कि लॉक अप 2 के मेकर्स ने अर्शी खान को शो का ऑफर दिया है, जिस पर वो जल्द ही फैसला ले सकती हैं।

Image

Lock UPP 2: Kangana Ranaut के शो में अदाएं बिखेरेंगी 'आवाम की जान' Arshi Khan!!

Arshi Khan to participate Lock UPP 2: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस में रंग जमाने वाली आवाम की जान अर्शी खान (Arshi Khan) को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि अर्शी खान को कंगना रनौत का विवादित शो लॉक अप 2 (Lock UPP 2) ऑफर हुआ है। अर्शी खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं, जिस कारण मेकर्स ने अर्शी खान को लॉक अप 2 का ऑफर दिया है। अर्शी खान ने अभी तक मेकर्स को हरी झंडी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि वो इस शो में हिस्सा लेंगी क्योंकि अदाकारा को लगता है कि यह शो उनके लिए एकदम परफेक्ट है।

लॉकअप 2 में धमाका कर सकती हैं अर्शी खान

अदाकारा अर्शी खान को बिग बॉस के दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अदाकारा ने उनका जमकर मनोरंजन किया था। अर्शी खान की अदाएं और कमेंट्स इंटरनेट पर काफी वायरल भी होते थे। लॉकअप 2 में बिग बॉस जैसी सीमाएं भी नहीं होंगी क्योंकि यह शो ओटीटी पर रिलीज होता है। ऐसे में लॉकअप 2 अर्शी खान के लिए एकदम परफेक्ट शो रहेगा। अर्शी खान इस शो में दिल खोलकर अपने दुश्मनों को सुना सकती हैं और उनके फैंस उसका लुत्फ उठा सकते हैं।

अर्शी खान पर लगा हिप सर्जरी कराने का आरोप

कुछ दिनों पहले अदाकारा अर्सी खान पर हिन सर्जरी कराने का आरोप लगा था। एक इनसाइडर ने मीडिया को जानकारी दी थी कि अदाकारा अर्शी खान ने विदेश जाकर हिप सर्जरी कराई है क्योंकि वो आकर्षक दिखना चाहती हैं। अदाकारा की तरफ से इन खबरों का अब तक खंडन नहीं किया गया है, जिस कारण फैंस इन बातों पर भरोसा करने को मजबूर हो गए हैं। माना जा रहा है कि लॉकअप 2 में अर्शी खान के नाम से जुड़ा ये मुद्दा उठाया जा सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article