हरियाणवी

Throwback: जब सपना चौधरी ने हजारों की भीड़ के आगे कहा था-' कभी डान्सर मत बनना.....वजह जान पकड़ लेंगे कान

Throwback Sapna Choudhary Advise: सपना चौधरी( Sapna Choudhary) ने अपने डांस करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी, मजबूरी में सपना ने डांस शुरू किया था। एक्ट्रेस ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे जिसमें से एक किस्सा है जब उन्होंने स्टेज पर अपने दिल की बात बोली थी ।

Image

Throwback Sapna Choudhary

Throwback Sapna Choudhary Advise: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) पिछले कई सालों से जनता को एंटरटेन कर रही है। अपने खास डांसिंग स्टाइल के लिए जानी जाने वाली सपना चौधरी को बच्चा-बच्चा जानता है। आज बेशक से सपना चौधरी अपने हिट गानों की वजह से फेमस हो लेकिन एक समय था जब सपना चौधरी अपने स्टेज डांस परफ़ोर्मेंस से छा जाती थी। सपना चौधरी जब स्टेज पर आती थी तो एक दो नहीं बल्कि चार-पाँच गाँव से लोग उन्हें देखने आते थे। एक्ट्रेस ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे जिसमें से एक किस्सा है जब उन्होंने स्टेज पर अपने दिल की बात बोली थी।

सपना चौधरी( Sapna Choudhary) ने अपने डांस करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी, मजबूरी में सपना ने डांस शुरू किया था। उस समय वह हरियाणवी लोकगीत, रागनी पर डांस करती थी। धीरे-धीरे सपना चौधरी ने गाने गाने शुरू किए और डांस करने लगी। लोगों को सपना का डांस इतना पसंद आया कि हर कोई उन्हें देखने के लिए कितनी भी दूर से आ जाता था। या ऐसा कहा जाए कि वह सपना का दौर था जब हर इवेंट में उन्हें आमंत्रित किया जाता था। सपना को स्टेज पर जितना प्यार मिला बैक स्टेज उन्हें उतनी ही गालियां भी पड़ती थी। लोग सपना को गंदी नजरों से देखते थे और उन्हें परेशान करते थे।

सपना चौधरी ने भरी महफ़िल में दी थी लड़कियों को ये सलाह

वहीं एक दिन जब सपना स्टेज पर डांस कर रही थी तब उन्होंने माइक लेकर जनता के सामने दिल की बात बोली थी, " सपना चौधरी ने कहा था कि अगर आप अपनी बेटी को डान्सर बनाने की सोच रहे हैं तो यहीं रुक जाइए, मेरी सफलता देखकर आप कभी भी डान्सर बनाने के बारे में मत सोचिए" उन्होंने आगे कहा था कि यह मेरी शिक्षा है इसे जरूर मानिए, किसी भी बेटी को डान्सर मत बनाइए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article