हरियाणवी

Jale 2 : Sapna Choudhary ने जले 2 गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, पीला सूट पहनकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

Sapna Choudhary Latest Dance : सपना इस गाने पर गजब का डांस करती दिखाई दे रही है, उन्होंने पीले और हरे रंग का सूट पहना है जो उन पर खूब जच रहा है। इस रील को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

Image

Sapna Choudhary Latest Dance

Sapna Choudhary Latest Dance : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हिट गाना जले का दूसरा पार्ट जले 2 हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, रील से लेकर डांस फ्लोर तक पर हर जगह सपना के इस गाने की धूम दिखाई दे रही है। गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही दिन हुए हैं कि यह हर जगह अपनी धूम मचा रहा है। वहीं सपना चौधरी भी अपने इस गाने को जमकर प्रमोट कर रही है। अपनी लेटेस्ट रील में हसीना जले 2 गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही है।

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सपना चौधरी अपने हालिया रिलीज सॉन्ग जले 2 पर ठुमके लगा रही है। यह वीडियो एक डांस इवेंट की है जिसमें सपना चौधरी परफॉर्म कर रही है। सपना इस गाने पर गजब का डांस करती दिखाई दे रही है, उन्होंने पीले और हरे रंग का सूट पहना है जो उन पर खूब जच रहा है। इस रील को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। जले 2 गाने के बोल हैं," तू छाती कै लागया रहिए, ताबीज बना लूं तने" सपना का यह गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों बैक टू बैक हरियाणवी गाने कर रही है। इस फेस्टिव सीजन में सपना के गाने खूब चल रहे हैं। इस के साथ सपना चौधरी डांस ईवेंट करती दिखाई दे रही है। इन दिनों वह अपने कई और अपकमिंग सॉन्ग की शूटिंग में बिजी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article