हरियाणवी

Sapna Choudhary new song 2022: अब पॉलीवुड में चलेगा सपना चौधरी का जादू, एम्मी विर्क के साथ आ रहा नया गाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:59 PM IST

सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर एम्‍मी विर्क एक साथ नया गाना 'चढ़ गई चढ़ गई' लेकर आ रहे हैं। पोस्‍टर शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि भंगड़ा पौन लई तैयार हो जाओ,क्‍योंकि चढ़ गई चढ़ गई पार्टी एंथम 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है।

Image

Sapna Choudhary new song 2022: अब पॉलीवुड में चलेगा सपना चौधरी का जादू, एम्मी विर्क के साथ आ रहा नया गाना

Sapna choudhary and ammy virk new song 2022: हरियाणा की क्‍वीन सपना चौधरी और पंजाबी सिंगर एम्‍मी विर्क एक साथ नया गाना 'चढ़ गई चढ़ गई' लेकर आ रहे हैं। सपना ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि उनका गाना 'चढ़ गई चढ़ गई' 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा हैं।यह गाना 'ओए मखना' मूवी के लिए शूट किया गया है। एम्‍मी की यह मूवी 4 नवंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। पोस्‍टर शेयर करते हुए सपना ने लिखा कि भंगड़ा पौन लई तैयार हो जाओ, क्‍योंकि चढ़ गई चढ़ गई पार्टी एंथम 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है।

वहीं एम्‍मी विर्क ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्‍टर शेयर करते हुए गाने की रिलीज डेट बताई। गाने को नेहा कक्कड़ और एम्मी विर्क ने गाया है। फैंस सपना का डांस देखने के लिए बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे हैं पोस्‍टर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहें हैं। आपको बता दें कि यह सपना का पॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला गाना रिलीज होने जा रहा है। अब देखना यह है कि सपना के लटको झटको का और उसकी अदाओं का कितना जादू चलता हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article