हरियाणवी

New Haryanvi Song: ट्रेंड कर रहा है KD का नया गाना "DAY 1" , भाईचारा टॉप पर रख छा गए एनडी कुंडू

New Haryanvi Song: गाने को लगातार इतने हिट मिल रहे हैं कि यह गाना यूट्यूब पर 8 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं ।

Image

New haryanvi song Day 1

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर एनडी कुंडू ( Ndee Kundu) और केडी ( Desi rock KD) का नया गाना "DAY 1" वाइट हिल धाकड चैनल पर रविवार को रिलीज हुआ। हरियाणवी कलाकार का गाना आते ही फैंस के बीच छा गया। गाने को लगातार इतने हिट मिल रहे हैं कि यह गाना यूट्यूब पर 8 वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को दोस्ती और भाईचारे पर बनाया गया है। एनडी कुंडू और केडी की जोड़ी को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं गाना रिलीज होते ही डीजे पर छा गया। इस गाने को एनडी कुंडू ने गाया है साथ ही केडी ने इसे म्यूजिक दिया है। लोकेशन की बात करें तो यह लेटेस्ट ट्रैक हरियाणा के गांव की गलियों में शूट हुआ है जहां दोस्ती और भाईचारे को दिखाया गया है। हरियाणवी गानों के चहेते जानते होंगे कि एंडी कुंडू हरियाणा के बेहतरीन गायकों की लिस्ट में आते हैं उनके साथ KD को हरियाणा का रैपर कहा जाता है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना तो अभी सुने गाना Day 1, यहां देखें विडियो

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article