हरियाणवी

गिरफ़्तारी के चंद घंटों बाद ही बिगड़ी उत्तर कुमार की तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती, सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग

Uttar Kumar Controversy : 'राजी बोलजा' और 'धाकड़ छोरा' फ़ेम सिंगर उत्तर कुमार विवादों में घिरते जा रहे हैं। बीती रात सोमवार को उन्हें यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब खबर सामने आ रही है कि आर्टिस्ट की तबीयत खराब हो गई है । उत्तर कुमार के सपोर्ट में उनके फैंस भी उतर आए हैं।

Image

Image Source: Uttar kumar Instagram

Uttar Kumar Controversy: हरियाणवी आर्टिस्ट उत्तर कुमार( Uttar Kumar) को बीती रात यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया था। यौन शोषण के केस में उत्तर कुमार को पुलिस पकड़कर लेकर गई थी। वह काफी समय से फरार बताए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें उनके फार्म हाउस पर पकड़ा था। अब ताजा खबर के अनुसार उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। गिरफ्तार करने के कुछ समय बाद ही उत्तर की तबीयत खराब हो गई। सिंगर के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें उत्तर कुमार हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए हैं।

उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) की तबीयत पर पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि एक्टर की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल एडमिट कराया गया। उत्तर कुमार के इलाज के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। दूसरी तरफ उत्तर कुमार ( Uttar Kumar) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए तस्वीर शेयर की गई है। इस फोटो में लिखा गया है "हिरासत के बाद मशहूर हरियाणवी आर्टिस्ट उत्तर कुमार के शरीर में जहर पाया गया है, इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार को नहीं दी, न ही ये बताया कि वह किस अस्पताल में हैं। इस पोस्ट के बाद उनके कमेन्ट सेक्शन भर गए हैं। सिंगर के चाहने वाले कह रहे हैं कि वह उनके साथ खड़े हैं।

क्या है मामला

बताते चले कि राजी बोलजा फ़ेम सिंगर उत्तर कुमार पर उनकी ही को-स्टार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर में कहा गया है कि उत्तर कुमार ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक उनका इस्तेमाल किया। साथ ही उन्हें जातीसूचक शब्द कहे और रेप भी किया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article