Alia Bhatt New Haircut: लॉकडाउन के दौरान घर पर ही लिया आलिया भट्ट ने नया हेयरकट, छोटे करवा लिए बाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2020, 01:54 PM IST

Alia Bhatt New Haircut at Home: लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट ने नया लुक लिया है। उन्होंने घर पर ही अपने बाल कटवाएं हैं। देखें आलिया की फोटो...

Alia Bhatt New Haircut: लॉकडाउन के दौरान घर पर ही लिया आलिया भट्ट ने नया हेयरकट, छोटे करवा लिए बाल
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कम उम्र में ही उन्होंने ये बता दिया कि वे बिल्कुल अलग-अलग तरह के किरदार निभा सकती हैं। आलिया के पास इन दिनों एक के बाद कई फिल्में हैं। लेकिन फिलहाल लॉकडाउन के दौरान सभी शूटिंग्स पर बंद है। लॉकडाउन के दौरान आलिया ने अपने लुक में बदलाव किया है।

हाल ही में आलिया ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे अपने जिम वेयर में नजर आ रही हैं। येलो टैंक टॉप के साथ जिम पैंट्स में आलिया वर्कआउट के लिए तैयार लग रही हैं। बिना मेकअप के भी वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया के बालों ने हमारा ध्यान खींचा।

दरअसल आलिया ने लॉकडाउन के दौरान हेयरकट लिया है। उन्होंने अपने बालों को लॉब (लॉन्ग बॉब) कट दिया है। उनके बाल पहले से छोटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में आलिया सेंटर पार्टिंग के साथ खुले बालों में दिख रही हैं। इस फोटो के साथ आलिया अपनी फिटनेस को लेकर बात कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आखिर में बताया कि हां, मैंने अपने बाल घर पर काटे। मेरे मल्टीटैलेंटेड प्रियजनों का शुक्रिया, जो इस मौके पर आगे आए, जब मुझे हेयरकट की जरूरत थी।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर की मौत के बाद आलिया, कपूर परिवार के साथ खड़ी हैं। अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन और तेरहवीं तक, हर मौके पर आलिया, नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ नजर आईं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की RRR, अपने पिता महेश भट्ट की सड़क 2 में आदित्य रॉय कपूर के साथ और अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त भी है।

End of Article