एंटरटेनमेंट

Dino Morea Birthday Special: डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की इस तस्वीर ने मचा दिया था हंगामा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 11:37 AM IST

Dino Morea Birthday Special: कभी बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शामिल डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की एक तस्वीर ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। हालात ऐसे हो गए थे कि महिला संगठनों को इसके विरोध में सड़कों पर उतरना पड़ गया था। आखिर कैसी थी वो तस्वीर जिसे बैन करने को होना पड़ा मजबूर? आइए आपको बताते हैं...

Image

बॉलिवूड ॲक्टरस दिनो मोरिया

KEY HIGHLIGHTS
  • डिनो मोरिया और बिपाशा बसु की तस्वीर ने मचाया था हंगामा
  • अंडरगारमेंट वाली उस तस्वीर को करना पड़ा था बैन
  • तस्वीर के खिलाफ महिला संगठन आ गई थी सड़कों पर

Dino Morea Birthday Special : बॉलीवुड स्टार्स के बीच प्यार और फिर ब्रेकअप की खबरें आम सी बात हैं। आए दिन किसी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, तो कभी किसी का ब्रेकअप फैंस को हैरान कर जाता है। ऐसे में कई सेलेब्स का अफेयर इस हद तक सीरियस नजर आता है कि फैंस को भी उनकी शादी का बेताबी से इंतजार होने लगता है, लेकिन जब उनका रिश्ता भी टूट जाता है तो लोगों को भी झटका जैसा महसूस होता।

ऐसा ही प्यार का रिश्ता था कभी बिपाशा बसु और डीनो मोरिया के बीच। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी लेकिन इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शुमार बिपाशा और डिनो के प्यार का भी जब अंत हो गया, तो लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल था। हालांकि दोनों के प्यार के किस्से अब भी चर्चा में आते रहते हैं। एक बार तो इस कपल की एक तस्वीर ने ऐसा बवाल मचाया था कि उसे बैन करना पड़ गया था। महिला संगठन उसके विरोध में सड़कों पर आ गई थी। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला...

ये साल 1998 की बात है। बिपाशा बसु सफेद रंग के सोफे पर लेटी हुई है और डिनो उनके लॉन्जरी को अपने दांतों से खींच रहे हैं। ये उन दिनों की बात है जब इस तरह की तस्वीरों को देखना लोगों के लिए काफी अटपटी बात होती थी। ऐसे में जब इस कपल की ऐसी तस्वीर सामने आई तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। दरअसल ये तस्वीर एक अंडरगारमेंट ब्रांड के एड के लिए था, जिसके लिए डिनो मोरिया और बिपाशा बसु ने फोटो शूट करवाया था। इस तस्वीर पर इतना हंगामा बरपा की आखिरकार इसे बैन करना पड़ गया था।

साल 2002 में हो गया था ब्रेकअप

उन दिनों बिपाशा और डिनो दोनों रिलेशनशिप में थे। खबरों की मानें तो साल 1996 से लेकर 2002 तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन इसके बाद किसी वजह से इनका ब्रेकअप हो गया था। इस एड पर विवाद होने के एक साल बाद साल 1999 में डिनो मोरिया ने फिल्मों में एंट्री की थी। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी।

आखिरी बार 'राज' फिल्म में किया काम

वहीं दूसरी ओर बिपाशा बसु ने साल 2002 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद साल 2002 में ही बिपाशा डिनो के साथ फिल्म 'राज' में नजर आई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। खबरों की मानें तो डिनो से ब्रेकअप होने के बाद बिपाशा जॉन अब्राहम को डेट करने लगी थीं। दोनों साल 2011 तक साथ रहे, लेकिन फिर इनका भी ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2015 में बिपाशा ने टीवी के जाने माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। आज के समय में दोनों की एक बेटी है और ये अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। वहीं 46 साल के डिनो भी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वह वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। और आज अपना बिजनेस भी संभालते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article