बॉलीवुड

पति करण सिंह ग्रोवर के साथ Bipasha Basu ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटो, फैन्स ने भी यूं लुटाया प्यार

Bipasha Basu Share Daughter Pic: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को इस साल पेरेंट्स बनने का सुख प्राप्त हुआ है। मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने मंगलवार के दिन अपनी बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर की एक बेहद प्यारी फोटोज शेयर की है। इस फोटो में बाप-बेटी चैन की नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Bipasha Basu

Bipasha Basu Share Daughter Pic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा बसु इन दिनों मां बनने के बाद अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। फैन्स काफी समय बिपासा बसु की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। फैन्स की इसी बेताबी को देखते हुए बिपाशा बसु ने कुछ देर पहले पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर की एक क्यूट फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। इस फोटो को देखने के बाद फैन्स ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इसी साल 12 नवंबर के दिन एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी की घोषणा की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। मंगलवार शाम को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक प्यारी सी झलक साझा की। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा की बेटी अपने पिता करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून भरी नींद लेती नजर आ रही हैं। फोटो में बाप-बेटी की बॉन्डिंग देख फैन्स ने भी प्यार बरसना शुरू कर दिया है।

फोटो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा बसु की बेटी ने अपने हाथों में पिंक गल्वस पहने हैं और उन्होंने अपने हाथों को चेहरा छुपाया है। फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, 'यह प्यार है...माय हार्ट।' सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बिपाशा और करण की बेटी देवी के लिए एक स्पेशल गिफ्ट्स भेजे थे। उन्होंने नए माता-पिता के लिए एक प्यारा नोट भी साझा किया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के लगभग छह सैलून के माता-पिता बने हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article