एंटरटेनमेंट

Deepika Padukone ने जब सफेद टू पीस से बटोरी थीं सुर्खियां, हॉटनेस से मचाया था बवाल

deepika padukone hottest photo : एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों विवादों में घिरी हैं। अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में बिकनी पहनी हैं, जिस पर बवाल मचा है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब दीपिका आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आई हैं। दीपिका फिल्मफेयर मैगजीन के लिए भी एक हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं। इसमें भी उन्होंने व्हाइट बिकनी पहनकर तहलका मचा​ दिया था।

Image

दीपिका पहले भी इस तस्वीर से आ चुकी हैं चर्चा में

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर मचा है बवाल
  • दीपिका ने 2017 में एक फोटोशूट कराकर बटोरी थीं काफी सुर्खियां
  • दीपिका की फिल्म पठान को रिलीज न होने देने की दी जा रही चेतावनी

Deepika Padukone Hot Outfit: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों विवादों में घिरी हैं। अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में बिकनी पहनी हैं, जिस पर बवाल मचा है। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब दीपिका आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आई हैं। 36 साल की दीपिका पहले भी कपड़ों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं। दीपिका ने साल 2017 में सफेद टू पीस में एक फोटोशूट करवाया था। तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर खूब बवाल मचा था। कई यूजर्स ने कहा था-डायपर जैसी ड्रेस पहनी है। कुछ ने लिखा-भूतिया लुक।

आपको बता दें कि दीपिका के पति रणवीर सिंह भी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल में रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिस पर काफी बवाल मचा था। बता दें कि दीपिका कपड़ों के अलावा कार कलेक्शन को लेकर काफी संजीदा हैं। इनके पास Audi A8 है। रेंज रॉवर, मर्सडीज बेंज एस 500, बीएमडब्ल्यू कार है। कमाई में भी दीपिका आगे हैं। एक फिल्म के लिए 15-30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इनकी नेटवर्थ करीब 320 करोड़ रुपए है। 2021 में उनकी नेटवर्थ 225 करोड़ रुपए थी। दीपिका बेहतरीन बिजनेस वुमेन भी हैं। इन्होंने 2017 में का इंटरप्राइजेज एलएलपी संस्था खोली है। उन्होंने कई स्टार्टअप्स में पैसे लगाए हैं। ‘ऑल अबाउट यू’ नाम से फैशल लेबल भी है। इसकी कमाई करोड़ों रुपए में है। वह एक विज्ञापन के लिए 7-10 करोड़ रुपए लेती हैं।

मैग्जीन के लिए करवाया था फोटोशूट

अब बात करते हैं उस फोटोशूट की जिसने रातोंरात ग्लैमर वर्ल्ड में तहलका मचा दिया था। हालांकि फोटो को लेकर यूजर्स दीपिका को ट्रोल कर रहे थे, वह फोटोशूट एक्ट्रेस ने एक मशहूर मैगजीन के लिए करवाया था। मैग्जीन के कवर पेज पर दीपिका हॉट लुक दे रही थीं। सफेद टू पीस में दीपिका का कातिलाना अंदाज झलक रहा था। कई यूजर्स ने इसकी खूब तारीफ भी की थी। यह फोटोशूट शलीना नथानी ने करवाया था। शलीना ने कहा था हम दीपिका को एक अलग और बोल्ड अंदाज में पेश करना चाह रहे थे। दीपिका इस ड्रेस, मेकअप और स्टाइल में काफी कंफर्टेबल रहीं। दीपिका वह स्टार हैं, जो सभी लुक में अच्छी लगती हैं। दीपिका फिल्मफेयर मैगजीन के लिए भी एक हॉट फोटोशूट करवा चुकी हैं। इसमें भी उन्होंने व्हाइट बिकनी पहनकर तहलका मचा दिया था। इस फोटोशूट में फिल्म गहराइयां की पूरी कास्ट भी नजर आई थी।

दीपिका ने ट्रोल पर दिया था गुस्से वाला लुक

सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा सफेद टू पीस पर ट्रोल किए जाने के बाद दीपिका पादुकोण ने उससे भी अधिक बोल्ड फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह गुस्से में दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा था। यह दीपिका का ट्रोलर्स को साइलेंट रिप्लाई था।

दीपिका की अपकमिंग फिल्में

दीपिका की कई फिल्में आने वाली हैं। 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस में दीपिका कैमियो रोल में नजर आएंगी। इस हिट जोड़ी का सॉन्ग पहले ही सुपर हिट हो चुका है। फिल्म प्रोजेक्ट में दीपिका प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म पठान में दीपिका लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

पैरेंट्स को 40 करोड़ का घर किया है गिफ्ट

दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के beaumonde Towers में रहते हैं। कहा जाता है कि इस घर के डेकोरेशन पर दीपिका ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। इन्होंने अपने पैरेंट्स को इसी बिल्डिंग के 30वें फ्लोर पर 40 करोड़ रुपए का एक फ्लैट गिफ्ट किया है। मुंबई के खार इलाके में दीपिका का एक आलीशान बंगला भी है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article