बॉलीवुड

Malaika Arora की तरह मटकती दिखीं Suhana Khan, लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा 'इन्हें भी ये बीमारी...'

Suhana walking like Malaika: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) द आर्चीज की पार्टी में पहुंची थीं, जहां से सामने आई उनकी वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में सुहाना खान अदाकारा मलाइका अरोड़ा की तरह वॉक करती दिख रही हैं। लोग सुहाना का मजाक उड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं कि किंग खान की बेटी को भी मलाइका वाली बीमारी लग गई है।

Image

Malaika Arora की तरह चलती दिखीं Suhana Khan

Suhana walking like Malaika: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बीती रात जोया अख्तर की पार्टी में पहुंची थीं। जोया अख्तर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट द आर्चीज की शूटिंग खत्म होने की खुशी में एक छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें सुहाना खान (Suhana Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जैसे स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी से सामने आई सुहाना खान की वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि इसमें वो अजीब तरह से चलती दिख रही हैं। कुछ वक्त पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें वो इसी तरह से चलती नजर आई थीं। लोग सुहाना खान को नए जमाने की मलाइका अरोड़ा बोल रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा से हो रही है सुहाना खान की तुलना

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी चाल के लिए काफी मशहूर हैं। लोग उनकी चाल का मजाक उड़ाते हुए वीडियोज बनाकर इंटरनेट पर शेयर भी कर चुके हैं। इन वीडियोज में लोग मलाइका अरोड़ा की तरह झुककर चलते नजर आते हैं। सुहाना खान लेटेस्ट वीडियो में मलाइका अरोड़ा की तरह ही चलती नजर आ रही हैं, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने सुहाना खान को बॉलीवुड की नई मलाइका अरोड़ा बुलाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में सुहाना खान मलाइका अरोड़ा की जगह लेंगी और अपनी चाल से लोगों को चौंकाएंगी।

बता दें द आर्चीज सुहाना खान का डेब्यू प्रोजेक्ट है। सुहाना खान एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थीं। शाहरुख खान सालों से यह बात बोलते आ रहे हैं कि उनकी बेटी को एक्टिंग पसंद है, वो चाहते हैं सुहाना आगे चलकर एक्टिंग में ही करियर बनाए। सुहाना खान के सपनों को शाहरुख खान ने पंख दिए हैं। लोगों को उम्मीद है कि सुहाना खान अपने पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाएंगी और करोड़ों दिलों पर राज करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article