Dasara Worldwide Box Office Day 3: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) नई फिल्म दासरा सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म को देश के साथ-साथ दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है, जिसकी गवाही इसके आंकड़े दे रहे हैं। फिल्म दासरा ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इन 3 दिनों में दासरा ने अपने खाते में वर्ल्डवाइड 71 करोड़ रुपये जोड़े हैं। नानी की दासरा को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा था, जो अब बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में तब्दील होता दिख रहा है। फिल्म की कमाई देखकर मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स दोनों खुश हैं।
साउथ सिनेमा के मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म दासरा लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने 3 दिनों में 71 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म दो दुनियाभर में शानदार रिस्पांस मिल रहा है।'
Ajay Devgn की भोला पर भारी पड़ी Nani की Dasara
अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला (Bholaa) और नानी की दासरा (Dadara) एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जहां अजय देवगन की भोला 3 दिनों में केवल 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर पायी है, वहीं नानी की दासरा ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म दासरा के सामने अजय देवगन की भोला बौनी नजर आ रही है और ट्रेड एक्सपर्ट्स भी यह मानने को मजबूर हो गए हैं कि नानी की दासरा अजय देवगन की भोला पर भारी पड़ गई है।
दासरा को सुपरस्टार नानी ने पैन इंडिया रिलीज दिलाई थी, जो फैसला सही साबित होता दिख रहा है। फिल्म दासरा के आंकड़े बता रहे हैं कि इसे देशभर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म की शानदार कमाई साउथ इंडस्ट्री के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि दासरा सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
