एंटरटेनमेंट

Dasara Advance Booking Report: Nani की बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार दासरा, चौंकाने वाले हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े

Dasara Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म दासरा 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दासरा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि नानी की यह मूवी लगभग 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। फिल्म दासरा के एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि यह नानी की बिगेस्ट ओपनर बनकर उभरेगी।

Image

Dasara Box Office Day 1

Dasara Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार नानी 30 मार्ट के दिन अपनी नई फिल्म दासरा लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। फिल्म दासरा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह नानी की पहली पैन इंडिया रिलीज है, जिस कारण सभी को इससे काफी सारी उम्मीदें हैं। फिल्म दासरा को लेकर हिन्दी दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इस मूवी से जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म दासरा को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार नानी 30 मार्च के दिन अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर देने के लिए तैयार हैं। दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार नानी की नई फिल्म पहले दिन लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

जबरदस्त है दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

नानी की दासरा की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स कमाल की हैं। साउथ के राज्यों में दासरा को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दासरा अपने होम स्टेट से लगभग 16 करोड़ का कारोबार कर लेगी। इसके अलावा फिल्म बाकी राज्यों से लगभग 4 करोड़ की कमाई करेगी। अगर पहले दिन के एक्सपेक्टेड आंकड़ों की बात करें तो यह मूवी पहले दिन 20 करोड़ का कारोबार बड़े आराम से कर लेगी। अगर फिल्म के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह मूवी पहले दिन 25 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

दासरा बनेगी नानी की बिगेस्ट ओपनर

दासरा पहले दिन जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराने के लिए तैयार है, उन्हें देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह नानी की बिगेस्ट ओपनर बनने को तैयार है। साल 2017 में रिलीज हुई मिडिल क्लास अभय ने पहले दिन 15 करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार किया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि नानी पहले दिन 25 करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार दर्ज कराकर सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article