एंटरटेनमेंट

Daredevil Musthafa हुई इस राज्य में टैक्स फ्रीः सरकार का ऐलान, जानिए क्या है इस फिल्म में खास

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 01:23 PM IST

Daredevil Musthafa Latest News: ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को बनाने के लिए जनता से पैसा जुटाया गया था और यह 19 मई को रिलीज की गई थी। यह एक कन्नड़ फिल्म है, जो कि जाने-माने दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की लघु कहानी पर आधारित है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Daredevil Musthafa Latest News: ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक में टैक्स फ्री कर दी गई है। राज्य सरकार ने गुरुवार (15 जून, 2023) को इसको कर में छूट देने का फैसला किया। सूबे के मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर में छूट दे दी, जिसके बाद इसके टिकट को राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) से छूट मिल जाएगी।

दरअसल, निर्देशक शशांक सोघल ने हाल में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से फिल्म को कर में छूट देने की मांग की थी। सोघल ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कहा था, “फिल्म सांप्रदायिक सद्भावना और एकता का संदेश देती है तथा लोगों ने इसकी तारीफ की है। तेजस्वी के पाठक, प्रशंसक और परिवार के सदस्य चाहते हैं कि फिल्म और इसका संदेश बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचे।”

‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को बनाने के लिए जनता से पैसा जुटाया गया था और यह 19 मई को रिलीज की गई थी। यह एक कन्नड़ फिल्म है, जो कि जाने-माने दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की लघु कहानी पर आधारित है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article