गोविंदा को स्वीकार नहीं कृष्णा अभिषेक की माफी, इस वजह से अपने भांजे को नहीं कर पा रहे हैं माफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 04:54 PM IST

Govinda on Krushna Abhishek apology: कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्तों में कई वक्त से खटास चल रही है। कृष्णा अभिषेक ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। जानिए कृष्णा अभिषेक की माफी पर क्या बोले गोविंदा...

Govinda on Krushna Abhishek apology: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते पिछले कई साल से खराब चल रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने सार्वजनिक तौर पर अपने मामा गोविंदा से माफी मांगी थी। अब गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक की माफी को स्वीकार नहीं किया है। गोविंदा ने साफ कह दिया है कि उन्हें अपने भांजे की माफी कतई स्वीकार नहीं है। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'अगर प्यार है तो वह कैमरे के बाहर भी दिखना चाहिए। उसकी अच्छी परवरिश हुई है। लेकिन, उसे समझना होगा कि उसका राइटर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इस्तेमाल होने की भी एक हद होती है।' गोविंदा का साफ कहना है कि कृष्णा अभिषेक केवल कैमरे के आगे क्यों माफी मांग रहे हैं। उन्हें आमने-सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।    

End of Article