बधाई दो फि‍ल्‍म पर ये सोचती हैं भूम‍ि पेडनेकर, रोमांस को लेकर जानें क्‍या सोचती हैं एक्‍ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 04:16 PM IST

भूमि पेडनेकर ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म ना केवल लैवेंडर मैरिज पर आधारित है बल्कि इसमें कॉमेडी का भी भरपूर तड़का है। भूमि ने कहा कि हम किसी स्त्री या पुरुष से प्यार करते हैं तो इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है, ये फिल्म समाज को आइना दिखाती है।

Bhumi Pednekar on Badhai Do: भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म से ही यह साबित कर दिया था कि वह एक्टिंग के मामले में किसी से पीछे नहीं रहने वाली है। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों से अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। हाल ही में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। साथ ही लैवेंडर मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म ना केवल लैवेंडर मैरिज पर आधारित है बल्कि इसमें कॉमेडी का भी भरपूर तड़का है। भूमि ने कहा कि हम किसी स्त्री या पुरुष से प्यार करते हैं तो इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है, ये फिल्म समाज को आइना दिखाती है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने बताया कि जब मैं रिलेशनशिप में होती हूं तो मेरा पार्टनर जानता है कि मैं इशारों में विश्वास करती हूं।

फिल्म करने के लिए नहीं थी कोई शंका

बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म के लिए हां किया तो उनके मन में कोई शंका नहीं हुई, उन्होंने कहा कि मैं एक एक्टर हूं और किरदार निभा रही हूं।

End of Article