बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री की बेटी अवंतिका अपनी बोल्डनेस से आए दिन सोशल मीडिया का पारा हाई करती हुई नजर आती हैं। हालांकि अभिनेत्री को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है।
अवंतिका ने रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ड्रामा सीरीज मिथ्या से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरीज में अभिनेत्री हुमा रुरैशी और रजित कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
अवंतिका अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं।
इतना ही नहीं अभिनेत्री ने लंदन के बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। जहां उन्हें इंटरनेशनल स्कॉलरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साथ ही बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री भी हासिल की है।
अवंतिका एक तरफ जहां अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ भी फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
आपको शायद ही पता होगा कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक के बेटे से अवंतिका की पुरानी दोस्ती है और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं।
अभिनेत्री की दिलकश अदाओं को देख फैंस आहें भरने के लिए मजबूर हो जाते हैं। फैंस इन तस्वीरों पर लगातार प्यार भरे कमेंट करते हैं।
अवंतिका की मासूमियत उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। अभिनेत्री की मुस्कान फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती है।