कॉन्सर्ट में हुई थी पल्लवी जोशी-विवेक अग्निहोत्री की पहली मुलाकात, तीन साल डेटिंग के बाद की थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 03:26 PM IST

Vivek Agnihotri and Pallavi Joshi love story: विवेक अग्नीहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उनकी वाइफ पल्लवी जोशी अहम रोल में हैं। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने साल 1997 में शादी की थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी...

कॉन्सर्ट में हुई थी पल्लवी जोशी-विवेक अग्निहोत्री की पहली मुलाकात, तीन साल डेटिंग के बाद की थी शादी

Vivek Agnihotri Pallavi Joshi love story: द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी बना दी है। फिल्म ने शुक्रवार तक 68 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को खेल, राजनीति और बॉलीवुड से काफी सपोर्ट मिल रहा है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म में विवेक अग्निहोत्री की वाइफ और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी लीड रोल में हैं। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने साल 1997 में शादी की थी। 

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की पहली मुलाकात एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। हालांकि, पहली मुलाकात में पल्लवी जोशी को विवेक अग्नीहोत्री थोड़े घमंडी लगे थे। एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि 90 के दशक में हम एक कॉन्सर्ट में मिले थे। मैं पल्लवी को पर्सनली नहीं जानता था। हम दोनों बोर हो रहे थे।' पल्लवी जोशी के मुताबिक, 'मुझे प्यास लगी थी तो विवेक मेरे लिए कुछ पीने के लिए लाए थे। उस वक्त वह एड मैन थे।' धीरे-धीरे दोनों में कनेक्शन बढ़ने लगा। कई प्रोजेक्ट्स में दोनों ने साथ काम किया। तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 28 जून 1997 में शादी कर ली थी।'

Exclusive interview! Pallavi Joshi on National Award win for 'The Tashkent  Files': All the critics had panned the film and given it a zero-star rating  | Hindi Movie News - Times of

ऐसा रहा है पल्लवी जोशी का करियर
पल्लवी जोशी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'बदला' और 'आदमी सड़का का' फिल्म में काम किया है 90 के दशक में दूरदर्शन के कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।   टीवी सीरियल 'अल्पविराम' में पल्लवी ने रेप पीड़िता का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह पॉपुलर शो आरोहण में नजर आई थीं। पल्लवी ने मिस्टर योगी', 'भारत एक खोज', 'जुस्तजू' जैसे कई सीरियल में काम किया। बॉलीवुड और टीवी के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म द ताशकंद फाइल्स के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 

Pallavi Joshi Films: As Kashmir Files Gets Acclaim, Here Are Her Other  Notable Works

अभी तक इतना हुआ कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 60.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़ रुपए, शनिवार को 8.50 करोड़ रुपए और रविवार को 15.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 15.05 करोड़ रुपए और मंगलवार को 18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

End of Article