साउथ में हिट, बॉलीवुड में फेल रहे सीता रमम एक्टर Dulquer Salman, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में हुई फ्लॉप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 11:42 AM IST

Dulquer Salman Facts and Box Office: दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर फिल्म सीता रमम में नजर आने वाले हैं। साउथ में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके दुलकर सलमान का बॉलीवुड में करियर खास नहीं रहा।

साउथ में हिट, बॉलीवुड में फेल रहे सीता रमम एक्टर Dulquer Salman, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में हुई फ्लॉप

Dulquer Salman Facts and Box Office: दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रमम गुरुवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म के जरिए जहां मृणाल ठाकुर साउथ की फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही है। वहीं, दुलकर सलमान साउथ के अलावा कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। दुलकर सलमान साल 2018 में फिल्म कारवां और साल 2019 में सोनम कपूर की फिल्म जोया फैक्टर में भी काम कर चुके हैं।  

दुलकर सलमान मलायलम फिल्मों के सुपरस्टार ममुट्टी के बेटे हैं। दुलकर ने साल 2012 में फिल्म सेकंड शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड में नोमिनेशन मिला था। इसके बाद वह एबीसीडी: अमेरिकन बोर्न कन्फ्यूज्ड डेसी में नजर आए थे। ये फिल्म हिट थी। दुलकर इसके अलावा साल 2012 में अनवर रशीद की फिल्म उस्ताद होटल में नजर आए थे। इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2018 में आई फिल्म महानती में दुलकर सलमान ने जेमिनी गणेशन का रोल निभाया था।

बॉलीवुड में फ्लॉप रहा करियर 
साउथ में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके दुलकर सलमान का बॉलीवुड में करियर खास नहीं रहा है। साल 2018 में आई फिल्म कारवां से दुलकर सलमान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा मिथिला पारकर और इरफान खान थे। 23 करोड़ रुपए के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में पर 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दुलकर सलमान फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

सीता रमम की बात करें तो फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी 60 और 70 के दशक पर आधारित होगी। दुलकर सलमान इस फिल्म में एक अनाथ सैनिक का किरदार निभा रहे हैं। दुलकर सलमान अब सनी देओल की फिल्म चुप द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में भी नजर आएंगे।

End of Article