Sharad Kelkar Struggle: भारी कर्ज में डूब गए थे द फैमिली मैन के एक्टर शरद केलकर, बैंक में नही था एक भी रुपया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2021, 07:03 PM IST

Sharad Kelkar on struggle: बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर जल्द ही फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। शरद ने बताया एक वक्त वह आर्थिक तंगी का सामना कर चुके हैं।

Sharad Kelkar Struggle: भारी कर्ज में डूब गए थे द फैमिली मैन के एक्टर शरद केलकर, बैंक में नही था एक भी रुपया

मुंबई. शरद केलकर के लिए साल 2020 और 2021 बेहद खास रहा है। साल 2020 में वह अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया।  शरद केलकर ने अपने उन दिनों को याद किया जब उनके पास पैसे नहीं थे। 

शरद केलकर एक्टर मनीष पॉल के पॉडकास्ट में नजर आने वाले हैं।मनीष पॉल ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  वीडियो में शरद केलकर अपनी पर्सनल लाइफ, स्ट्रगल के साथ फिल्मी करियर पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शरद केलकर वीडियो में बताते हैं कि कैसे उन्हें अपनी जिंदगी में आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ा।

Sharad Kelkar: I haven't been approached for Anupamaa and neither do I have  the dates... - Times of India

बैंक बैलेंस था जीरो
मनीष पॉल से बातचीत में शरद कहते हैं कि, 'एक समय था जब मेरे पास बैंक खाते में एक रुपया तक नहीं बचा था। मैं ग्वालियर से आया हूं। मेरे ऊपर क्रेडिट कार्ड का कर्जे था। एक समय ऐसा भी आया है जब मेरे  बैंक बैलेंस में कुछ भी नहीं था। मेरे ऊपर इतने सारी देनदारियां थीं। मुझे कर्ज चुकाना था और मेरा क्रेडिट कार्ड भी बंद हो गया था। संघर्ष पर किसी का ध्यान नहीं देता है।' 

Sharad Kelkar: I don't feel that TV actors are typecast or doing trivial  roles in films - Times of India

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो शरद केलकर अब अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करेंगे। इस फिल्म में वह इंडियन आर्मी के ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

एनिमेशन सीरीज द लीजेंड ऑफ़ हनुमान 2 में शरद केलकर अपनी आवाज देने वाले हैं। आपको बता दें कि शरद केलकर फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन में प्रभास को आवाज दे चुके हैं।

End of Article