Ranveer-Deepika New Bungalow: अलीबाग में रणवीर-दीपिका ने खरीदा आलीशान बंगला, रजिस्ट्रार ऑफिस में आए नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 02:57 PM IST

Ranveer Singh and Deepika Padukone buys new bungalow: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के अलीबाग में लग्‍जरी बंगला खरीदा है।

Ranveer-Deepika New Bungalow: अलीबाग में रणवीर-दीपिका ने खरीदा आलीशान बंगला, रजिस्ट्रार ऑफिस में आए नजर

Ranveer Singh and Deepika Padukone buys new bungalow: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर ये है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के अलीबाग में लग्‍जरी बंगला खरीदा है। हाल ही में दोनों सितारों को अलीबाग में यहां के रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों ने रियल स्‍टेट में निवेश किया है और बड़ा सा बंगला खरीदा है। 

मिड डे के रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में जो जमीन खरीदी है उसमें दो बंगले हैं। इसके अलावा एक नारियल और एक सुपारी का बाग भी है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर इस बगंले की कागजी कार्रवाई पूरी कर ने के लिए रजिस्ट्रार के ऑफिस में पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने पर दीपिका और रणवीर को इसका मालिकाना हक मिल जाएगा। 

दीपिका नेअलीबाग जाते हुए रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की थी जिसमे वो सो रहे थे। इस फोटो के साथ उन्होंने  कैप्शन में लिखा "माई मॉर्निंग व्यू।" इतना ही नहीं मुंबई से अलीबाग के लिए रवाना होने के दौरान दोनों की तस्‍वीरें भी आई थीं। रणवीर ने यहां पर्पल कलर की हुटी टी-शर्ट पहनी थी और दीपिका पादुकोण क्रीम कलर की लूज टी-शर्ट में थीं।

बंगलुरू में भी खरीदा अपार्टमेंट 
बता दें कि कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण ने बंगलुरू में भी एक महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। दोनों सितारों ने प्रॉपर्टी में अच्‍छा खास निवेश किया है। अभी दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और 2018 में शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं।

इन फ‍िल्‍मों का है इंतजार 
रणवीर और दीपिका काफी समय से पर्दे से दूर हैं। उनकी फ‍िल्‍में तैयार हैं लेकिन कोरोना के चलते रिलीज फाइनल नहीं हो रही है। रणवीर और दीपिका अब अपनी अगली फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी।

End of Article