मलाइका अरोड़ा ने आइटम नंबर का किया बचाव, कहा- 'ये फिल्मों में भरते हैं रंग, अच्छा लगता है लोगों की चाहत बनना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 07:16 PM IST

Malaika Arora on item songs: मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में दिखाए जाने वाले आइटम सॉन्ग का बचाव किया है। यही नहीं, मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उन्हें छैया-छैया गाना कैसे ऑफर किया गया था।

मलाइका अरोड़ा ने आइटम नंबर का किया बचाव, कहा- 'ये फिल्मों में भरते हैं रंग, अच्छा लगता है लोगों की चाहत बनना'

Malaika Arora on item song: मलाइका अरोड़ा पिछले 30 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। मलाइका अरोड़ा छैया-छैया समेत कई आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं। अब मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्मों में आइटम सॉन्ग दिखाने का बचाव किया है। मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि आइटम सॉन्ग की कोई ठोस योजना नहीं थी।      

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में नम्रता जकारिया के पोडकास्ट, टेल मी हाउ यू डिड इट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने छैया-छैया का सीक्रेट भी शेयर किया। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि फिल्म दिल से का छैया-छैया गाना कोरियोग्राफर फराह खान के कहने पर किया था। वहीं, आइटम सॉन्ग का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि ये भारतीय फिल्मों की रंगीन और बड़े जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले वक्त में उनकी आइटम सॉन्ग करने की कोई ठोस योजना नहीं है। 

After Arjun Kapoor, now Malaika Arora tests positive for COVID-19 | Hindi  Movie News - Times of India

इस वजह से स्वीकार किया प्रस्ताव  
मलाइका अरोड़ा ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि दिल से में छैया-छाया पर डांस करने का प्रस्ताव काफी अच्छा था। इस गाने में वह न सिर्फ ही फराह खान के साथ काम करने वाली थीं बल्कि शाहरुख खान, डायरेक्टर मणिरत्नम और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और डीओपी संतोष सिवन के साथ काम करने वाली थीं। इसके अलावा उन्हें कुछ ऐसा करने के लिए कहा गया था, जो उन्हें पहले से ही काफी पसंद था।  छैया-छैया के अलावा मलाइका अरोड़ा का गाना मुन्नी बदनाम हुई और अनारकली डिस्को चली काफी पॉपुलर हुआ था। 

How to sport super-sleek locks like Malaika Arora - Times of India

जिंदगी का उत्सव है फिल्में
मलाइका अरोड़ा इस बातचीत में आगे कहती हैं ‘हमारी फिल्मों के इस सच को छुपाना नहीं चाहिए। हमें इस सच के बारे में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। हमारी फिल्में जिंदगी का उत्सव हैं। मुझे लोगों की चाहत बनना अच्छा लगता है।' 

India's Best Dancer judge Malaika Arora has tested positive for Coronavirus  - Times of India

बकौल एक्ट्रेस, 'मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे किसी वस्तु के सामान दिखाया गया। मुझे पसंद नहीं कि कोई मुझे बताए कि क्या करना है, कैसे करना है और कहां क्या करना है।'  
 

End of Article