केआरके बोले- विक्रम वेधा के बाद किसी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया पीआर स्टंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 01:42 PM IST

केआरके अपने ट्विट्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि वो विक्रम वेधा के बाद फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। केआरके का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

केआरके बोले- विक्रम वेधा के बाद किसी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया पीआर स्टंट
Photo Credit: Instagram

एक्टर केआरके उर्फ कमाल राशिद खान अपनी फिल्मों से ज्यादा ट्विट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके अपने ट्विट्स और फिल्म रिव्यूज वजह से आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। एक्टर अक्सर बॉलीवुड के स्टार्स और उनकी फिल्मों को टारगेट करते रहते हैं। कई बार वो इन ट्विट्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया। एक्टर ने कहा है कि वो अब फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। केआरके ने कहा विक्रम वेधा मेरी आखिरी फिल्म होगी जिसका रिव्यू मैं करूंगा।

एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, आई क्विट, विक्रम वेधा मेरी आखिरी फिल्म होगी जिसका रिव्यू करूंगा। आप सभी का शुक्रिया मेरे रिव्यूज का भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक्स बनाने के लिए। बॉलीवुड के सभी स्टार्स का शुक्रिया मुझे  बतौर क्रिटिक्स न अपनाने के लिए। लेकिन मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए ढेर सारे करने के लिए। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये केआरके का टीआरपी स्टंट है इसके बाद भी रिव्यूज करते रहेगा। वहीं, कुछ लोग इस ट्वीट के पीछे का कारण जानना चाहते हैं। केआरके इससे पहले भी कह चुके हैं को वो विक्रम वेधा का रिव्यू करेंगे।

केआरके को विवादित बयान के लिए हुई थी जेल

केआरके को हाल ही में जेल हुई थी। एक्टर के ऊपर दिवंगत ऋषि कपूर, इरफान खान और अक्षय कुमार पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल हो गई थी। एक्टर को हाल ही में इस मामले में जमानत मिली है। 

End of Article