हाल ही में इस एक्ट्रेस ने दी थी चौंकाने वाली खबर, अब यह तस्वीर शेयर कर जीत रही हैं लोगों का दिल, क्या पहचान पाए आप 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 10:48 PM IST

Identify Who Is This Actress: हाल ही में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जो खूब वायरल हो रही है। क्या आप यह तस्वीर देखकर अदाकारा को पहचान सकते हैं।

हाल ही में इस एक्ट्रेस ने दी थी चौंकाने वाली खबर, अब यह तस्वीर शेयर कर जीत रही हैं लोगों का दिल, क्या पहचान पाए आप 
Photo Credit: Instagram

Identify Who Is This Bollywood Actress: बॉलीवुड की तकरीबन हर एक अदाकारा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। आए दिन कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो खूब वायरल होती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। क्या यह तस्वीर देख कर आप अदाकारा को पहचान पा रहे हैं? अगर नहीं तो चलिए आपको कुछ हिंट दे देते हैं। हाल ही में इस बॉलीवुड अदाकारा ने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कुछ सुपरहिट फिल्में दी हैं। अदाकारा की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। अब उन्हें एक फेंटेसी एडवेंचर फिल्म में भी देखा जाएगा। 

क्या अब आप अदाकारा को पहचान पाए? नहीं! तो चलिए अब हम आपको इसका सही उत्तर बताते हैं। यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि आलिया भट्ट की है जिन्हें हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर फिल्म में देखा गया था। अदाकारा को अब अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी देखा जाएगा। प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद अब अदाकारा ने पहली बार अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ अदाकारा ने अपनी एक और फोटो भी साझा की है जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

अदाकारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनको बिना मेकअप के देखा जा सकता है। जैसे ही आलिया भट्ट ने अपनी यह तस्वीरें साझा की वैसे ही उनके फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने उनकी सुंदरता की तारीफ की तो कुछ फैंस ने उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ग्लोइंग मॉमी।' तो दूसरे ने लिखा 'खुशखबरी की मिठाई कब दे रही हो।' एक फैन ने कमेंट करते हुए यह भी कहा कि 'मैं छोटे कपूर के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

End of Article