Dimple Kapadia Birthday: जब डिंपल कपाड़िया के पिता ने किया सनी देओल को फिल्म से बाहर, बाप-बेटी में हो गई लड़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2021, 09:17 AM IST

Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया आज यानी 8 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर ने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी। जानिए दोनों का ये किस्सा...

Dimple Kapadia Birthday: जब डिंपल कपाड़िया के पिता ने किया सनी देओल को फिल्म से बाहर, बाप-बेटी में हो गई लड़ाई

मुंबई. बॉबी फिल्म से सिनेमा जगत में छा जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 8 जून को 63 साल की हो गई हैं। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डिंपल ने  15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी की थी। हालांकि, राजेश खन्ना के अलावा उनका नाम सनी देओल से भी जुड़ा।  

डिंपल कपाड़िया एक वक्त सनी देओल के लिए अपने  पिता चुन्नीलाल  कपाड़िया से तक भिड़ गई थीं। डिंपल कपाड़िया ने अपने पिता द्वारा फाइनेंस की हुई फिल्म से भी काम करने से इंकार कर दिया था। 

साल 1991 में आई फिल्म अंगार में डिंपल सनी देओल को बतौर हीरो चाहती थीं। इसी शर्त में उन्होंने फिल्म भी साइन  की थी। हालांकि, डायरेक्टर और उनके पिता ने जैकी श्रॉफ को कास्ट कर लिया। इस पर डिंपल नाराज हो गई और बीच शूटिंग में फिल्म छोड़ने वाली थी। जैकी के समझाने पर आखिर में मानी।

Sunny Deol and Dimple Kapadia's love affair: All you need to know about the  couple | PINKVILLA

रिश्ते के बीच में आई रवीना टंडन
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिलेशनशिप में एक वक्त ऐसा भी आया था कि इनके बीच रवीना टंडन आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी और रवीना फिल्म जिद्दी की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे।  

डिंपल कपाड़िया को जब ये पता चला तो वह काफी गुस्सा हो गई थीं।  वेबसाइट लेहरें रेट्रो के मुताबिक डिंपल रवीना और सनी देओल की फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं। सेट पर सनी और रवीना को बातें करता देख डिंपल का पारा चढ़ गया। डिंपल कपाड़िया ने रवीना को थप्पड़ जड़ दिया था। 

The Alleged Love Story Between Dimple Kapadia And Sunny Deol

छोटे पापा कहती थीं ट्विंकल-रिंकी खन्ना
डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी के वक्त सनी देओल ने खुद इंडस्ट्री में शादी के कार्ड तक बांटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना सनी देओल को छोटे पापा तक कहती थीं। 

सनी देओल ने कुछ देर बाद मामला शांत किया था। इस वाक्ये के बाद सनी और रवीना के रिश्ते में दूरी आ गई थी। साल 2017 में लंदन की सड़कों पर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की फोटो काफी वायरल हुई थी। 

End of Article