प्रेग्नेंसी के दौरान मौत से लड़ रही थीं दीया मिर्जा, एक्ट्रेस के बेटे पर भी मंडरा रहा था खतरा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 11:50 AM IST

Dia Mirza On her Near Death Experience: बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने हाल ही में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह मौत से लड़ रही थीं। एक्ट्रेस के साथ उनका बच्चा भी मौत के साए में था।

प्रेग्नेंसी के दौरान मौत से लड़ रही थीं दीया मिर्जा, एक्ट्रेस के बेटे पर भी मंडरा रहा था खतरा 
Photo Credit: Instagram

Dia Mirza Opens Up About Her Near Death Experience: बॉलीवुड जगत में बड़ा नाम कमाने वाली अदाकारा दीया मिर्जा (Dia Mirza) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वर्ष 2001 में दीया मिर्जा ने रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भले ही दीया मिर्जा ने बहुत कम फिल्में की हैं  लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से दीया ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में दीया ने ओटीटी पर भी बतौर एक्ट्रेस और प्रड्यूसर दस्तक दिया था। वर्ष 2021 दीया के लिए काफी खास रहा क्योंकि इस साल दी‌या मिर्जा की शादी हुई और वह मां बनीं। दीया मिर्जा ने हाल ही में यह साझा किया की मां बनना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान वह मौत से लड़ रही थीं। 

प्रेग्नेंसी का दौर था काफी खतरनाक

दीया मिर्जा ने ई टाइम्स से बात करते हुए यह बताया कि, प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने के दौरान उन्हें अपेंडेक्टोमी के लिए जाना पड़ा था। जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलें हुई थीं। इसके बाद एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी उन्हें कई बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे, क्योंकि यह प्रेग्नेंसी के छठे महीने में सेप्सिस का रूप ले सकता था। इन सभी परेशानियों के बीच में दीया मिर्जा मौत से लड़ रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि मुश्किलें तो और बढ़ गई थीं जब उनकी डिलीवरी हो रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि दीया मिर्जा के प्लेसेंटा से रक्तस्राव शुरू हो गया था। इस मुश्किल घड़ी से दीया मिर्जा और उनके बच्चे को डॉक्टर ने निकाला था और उनकी जान बचाई थी। 

इसके साथ दीया मिर्जा ने बताया कि अगर वर्ष 2021 को एक शब्द में समझाना होगा तो वह शब्द मातृत्व होगा। एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि वर्ष 2022 में वह अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ का इंतजार कर रही हैं जिसमें दीया मिर्जा ने भी काम किया है। दीया ने बताया कि उन्हें अनुभव सिन्हा के साथ काम करना बहुत पसंद है क्योंकि अनुभव सिन्हा हर एक चीज को बहुत मजेदार और आसान बना देते हैं। ‌

End of Article