र‍ित‍िक रोशन क्‍या 2022 में फ‍िर बसाएंगे अपना घर, पापा राकेश रोशन ने द‍िया ये बड़ा ह‍िंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 03:55 PM IST

hrithik roshan latest news : र‍ितिक रोशन और सुजैन खान के ड‍िवोर्स को अब कई साल हो चुके हैं। तो क्‍या एक्‍टर अब तैयार हैं क‍ि वो अपना घर दोबारा बसा लें। जानें इस बारे में उनके पापा राकेश रोशन क्‍या कह रहे हैं।

hrithik roshan relationship status : बॉलीवुड के हॉट एक्‍टर्स में से एक हैं र‍ितिक रोशन। उनकी फ‍िल्‍मों को लेकर तो खबरें काफी आ रही हैं लेक‍िन फैन्‍स जानना चाहते हैं क‍ि वो दोबारा शादी कब करेंगे। बता दें क‍ि र‍ितिक रोशन की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्‍त सुजैन खान से हुई थी। दोनों के इस शादी से दो बेटे भी हैं। लेक‍िन कुछ साल पहले उनका डिवोर्स हो गया था। इन द‍िनों चर्चा है क‍ि सुजैन क‍िसी को डेट कर रही हैं। लेक‍िन र‍ितिक रोशन का क्‍या प्‍लान है, इस बारे में फैन्‍स उनसे जानना चाहते हैं। हालांक‍ि ड‍िवोर्स के बाद से र‍ितिक रोशन का नाम क‍िसी एक्‍ट्रेस से जुड़ा नहीं है। हाल ही में उनके बर्थडे के मौके पर एक इंटरव्‍यू में राकेश रोशन ने र‍ितिक रोशन की शादी के बारे में बात की है। आप भी देखें पूरी खबर। 

End of Article