दमदार कमाई करेंगे इन 5 राशियों के लोग, सूर्य-गुरु ने बना लिया है सेपटाइल योग

Surya Guru Septile Yog 2026: सूर्य और देवगुरु बृहस्पति ने सेपटाइल योग बना लिया है। यह योग कुछ राशि वालों की कमाई बढ़ाने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह योग शुभ रहेगा।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Oct 5 2026, 17:35 IST
बन गया है सेपटाइल योग01 / 07

बन गया है सेपटाइल योग

Surya Guru Septile Yog 2026: ज्योतिष में ग्रहों के बीच बनने वाले अलग-अलग कोण को भी काफी महत्व दिया जाता है। 5 अक्टूबर 2026 की सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर सूर्य और गुरु के बीच 51.43 डिग्री का संबंध बना है, जिसे सेपटाइल कहा जाता है। सूर्य इस समय कन्या राशि में हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में मौजूद हैं। सेपटाइल सामान्य ग्रह युति से अलग तरह का संबंध माना जाता है। ज्योतिष की कुछ पद्धतियों में इसे ऐसा ग्रह संबंध माना जाता है जो अचानक बनने वाले मौके, किसी सही समय पर सही फैसला और ऐसी परिस्थितियों से जुड़ा हो सकता है, जिनका अंदाजा पहले से नहीं होता। सूर्य को नौकरी, मान-सम्मान, नेतृत्व, पिता और सरकार से जुड़े मामलों का कारक माना जाता है, जबकि गुरु धन, ज्ञान, सलाह, तरक्की और विस्तार से जुड़े होते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संबंध कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छा संकेत दे सकता है। खास बात यह है कि गुरु कर्क राशि में मजबूत स्थिति में माने जाते हैं, जबकि सूर्य कन्या राशि में हैं। ऐसे में यह समय उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी रह सकता है जो पहले से किसी काम के लिए मेहनत कर रहे हैं और अब उसके नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनकों इस योग से लाभ होगा।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए यह सेपटाइल संबंध मेहनत, कम्युनिकेशन और रचनात्मक काम में फायदा दे सकता है। कर्क राशि आपके तीसरे भाव में आती है, जबकि कन्या राशि पांचवें भाव से जुड़ी है। ऐसे में आपकी कोशिशों का फायदा मिल सकता है और जिस काम को लेकर लंबे समय से सोच रहे थे, उस पर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, सोशल मीडिया, पढ़ाई और क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है। किसी जरूरी बातचीत से काम बन सकता है या किसी पुराने संपर्क से नया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को भी अपनी बात रखने का अच्छा मौका मिलेगा। रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं।

​कर्क राशि​03 / 07

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए यह योग काफी खास हो सकता है क्योंकि गुरु आपकी राशि में मौजूद हैं और सूर्य आपके तीसरे भाव को प्रभावित कर रहे हैं। इसका असर आपके आत्मविश्वास, सोच और अपने दम पर काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत नजर आ सकती है और किसी सीनियर व्यक्ति की मदद मिल सकती है। कारोबार करने वालों को नया संपर्क या काम मिल सकता है। किसी रुके हुए काम को फिर से शुरू करने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सही योजना बनाकर आगे बढ़ना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

​कन्या राशि​04 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह संबंध सबसे खास परिणाम देने वालों में से एक रह सकता है क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में मौजूद हैं और गुरु लाभ भाव में हैं। इस स्थिति से नौकरी, कमाई और पहचान से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इससे आगे फायदा मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने का कोई नया रास्ता भी सामने आ सकता है। इस दौरान आपकी बात और आपकी योग्यता दोनों को पहचान मिल सकती है। रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें।

​कन्या राशि​05 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह संबंध सबसे खास परिणाम देने वालों में से एक रह सकता है क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में मौजूद हैं और गुरु लाभ भाव में हैं। इस स्थिति से नौकरी, कमाई और पहचान से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इससे आगे फायदा मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने का कोई नया रास्ता भी सामने आ सकता है। इस दौरान आपकी बात और आपकी योग्यता दोनों को पहचान मिल सकती है। रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें।

​वृश्चिक राशि​06 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु का यह संबंध काफी मजबूत बनता दिखाई देता है क्योंकि गुरु आपके भाग्य भाव में और सूर्य लाभ भाव में असर डाल रहे हैं। ऐसे में भाग्य और मेहनत दोनों का साथ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में फायदा या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने की संभावना बन सकती है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब आगे बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है। दूर की यात्रा या किसी दूसरे शहर से जुड़े काम से लाभ मिलने के संकेत हैं। गुरुवार को पीली दाल का दान करें और रविवार को सूर्य को जल दें।

​मीन राशि​07 / 07

​मीन राशि​

मीन राशि वालों के लिए यह योग पढ़ाई, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में अच्छा असर दे सकता है। गुरु आपके पांचवें भाव में हैं, जबकि सूर्य सातवें भाव से जुड़े मामलों को सक्रिय कर रहे हैं। इससे पढ़ाई करने वालों का फोकस बेहतर हो सकता है और किसी परीक्षा या इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है और कोई नई डील सामने आ सकती है। प्रेम संबंधों में भी बातचीत बेहतर हो सकती है। मीडिया, लेखन, शिक्षा और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों के लिए कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!