Deepti Naval Birthday: संघर्ष के दिनों में इस हिट डायरेक्टर से की थी दीप्ती नवल ने शादी, बेटी गोद लेने के बाद टूट गया रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 08:25 AM IST

Deepti Naval Birthday: 70 और 80 के दशक की एक्ट्रेस दीप्ती नवल तीन फरवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। दीप्ती नवल ने 70 और 80 के दशक में कई लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है।

Deepti Naval Birthday:  संघर्ष के दिनों में इस हिट डायरेक्टर से की थी दीप्ती नवल ने शादी, बेटी गोद लेने के बाद टूट गया रिश्ता

Deepti Naval Birthday: 70 और 80 के दशक में अंगूर, हम पांच, चश्मे बद्दूर जैसी लीक से हटकर फिल्मों की एक्ट्रेस दीप्ती नवल 3 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। दीप्ती नवल का जन्म पंजाब के शहर अमृतसर में हुआ था। हालांकि, उनके पिता की अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में नौकरी लग गई थीं। इसके बाद वह अपने पिता के साथ न्यूयॉर्क चली गई थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' से की थी। 

दीप्ती के पिता चाहते थे वह एक पेंटर बने। उन्होंने एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। दीप्ती नवल और फारुख शेख की जोड़ी काफी हिट रही थी। दोनों पहली बार दूरदर्शन केंद्र में मिले थे। उन्होंने चश्मे बद्दूर में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद अक्सर उन्हें अक्सर फारूक शेख के साथ कास्ट किया गया था। 80 के दशक में उन्होंने ‘प्यारी लड़की, नेक्स्ट-डोर गर्ल’ तरह के रोल निभाए थे। फिल्मों में उनके किरदारों को क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 

Lesser known facts about Deepti Naval

प्रकाश झा के साथ की शादी 
दीप्ती नवल ने साल 1985 में फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की थी। साल 1991 में दीप्ती और प्रकाश झा ने बेटी दिशा को गोद लिया था। दिशा अपने पिता की फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दीप्ती और प्रकाश झा साल 2002 में अलग हो गए थे। दीप्ती नवल की लाइफ में विनोद पंडित की भी एंट्री हुई थी। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, कैंसर के कारण विनोद पंडित की मौत हो गई। एक्ट्रेस आज विनोद पंडित की याद में कैंसर रोगियों के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाती हैं।

Exclusive! Deepti Naval: Character actors are now the big stars | Hindi  Movie News - Times of India

नाना पाटेकर से जुड़ा था नाम 
दीप्ती का नाम नाना पाटेकर और प्रदीप वर्मा जैसे कई अभिनेताओं के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, अभी भी वह सिंगल हैं। दीप्ती मानसिक रूप से बीमार लोगों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

Deepti Naval blackmailed for Rs 4 lakh ransom; Hackers threaten to leak her  internet browsing history | PINKVILLA

दीप्ती नवल बालिकाओं की शिक्षा के लिए एक ट्रस्ट भी चलाती हैं। फिल्मों के साथ ही वह थिएटर में भी सक्रिय हैं। आखिरी बार वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में नजर आई थीं।

End of Article