सोनम और आनंद ने बेटे को दिया बहुत खास नाम, जानें क्या है हनुमान, भीम और माधव से इसका कनेक्शन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 07:49 PM IST

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Son Name: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अहूजा और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने बेटे की पहली झलक साझा की है। इसके साथ कपल‌ ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है।

सोनम और आनंद ने बेटे को दिया बहुत खास नाम, जानें क्या है हनुमान, भीम और माधव से इसका कनेक्शन 
Photo Credit: Instagram

Sonam Kapoor Ahuja And Anand Ahuja Son Name: बाॅलीवुड की फेमस अदाकारा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके बिजनेसमैन पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) ने आखिरकार अपनी बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है (Sonam Kapoor And Anand Ahuja Son Name)। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करने के साथ इस कपल ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई और बताया कि किस तरह उनके बेटे का नाम बहुत खास है (Sonam Kapoor Ahuja And Anand Ahuja Son First Picture)। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें इस प्यारी सी फैमिली को देखा जा सकता है (Sonam Kapoor Ahuja And Anand Ahuja Son)। यह कपल अपने नन्हें बेटे के साथ पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आ रहा है। तस्वीर में देखा गया कि आनंद अपनी पत्नी सोनम को किस कर रहे हैं और सोनम अपने बेटे को प्यार से निहार रही हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) रखा है। उन्होंने इस नाम का मतलब बताते हुए यह लिखा कि वायु पांच तत्वों में से एक है और वायु हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं। यह पोस्ट साझा करने के साथ सोनम ने लिखा 'उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जिंदगी को‌ एक नया अर्थ दिया है। हनुमान और भीम की भावना में जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। सबसे पवित्र, जीवनदायिनी और उन सभी चीजों के लिए जो हमारी हैं, इन सब की भावना‌ में हम हमारे बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं।' 

इसके बाद अदाकारा ने अपने बेटे के नाम के दूसरे अर्थ भी बताए। जैसे ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने यह पोस्ट साझा किया वैसे ही अनिल कपूर, शिबानी, मलाइका अरोड़ा, ईशा गुप्ता, दिशा पाटनी, रणविजय सिंघा, नकुल मेहता, पत्रलेखा और अथिया शेट्टी समेत कई सितारों ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्ट करते हुए इस नाम को बहुत खूबसूरत बताया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बहुत खूबसूरत नाम है, भगवान अपनी कृपा बनाए रखें।' तो दूसरे फैन ने इस तस्वीर की तारीफ में कमेंट किया 'मुझे इस मोमेंट से प्यार हो गया है।' 

End of Article