लंदन में वाइफ के साथ छुट्टियां मना रहे हैं अपारशक्ति खुराना, हाथों में हाथ डाले शेयर किया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 08:37 PM IST

Aparshakti Khurana Vacation: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना इन दिनों लंदन में अपनी वाइफ आकृति के साथ वेकेशन मना रहे हैं। देखें अपारशक्ति खुराना के वेकेशन की कुछ फोटोज...

लंदन में वाइफ के साथ छुट्टियां मना रहे हैं अपारशक्ति खुराना, हाथों में हाथ डाले शेयर किया वीडियो

Aparshakti Khurana Vacation Photos: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने काम से ब्रेक लिया हुआ है। अपारशक्ति खुराना इन दिनों अपनी वाइफ आकृति आहूजा के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। अपारशक्ति ने अपनी लंदन वेकेशन की रील्स ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस रील में अपारशक्ति अपनी वाइफ आकृति का हाथ पकड़े लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं। 

अपारशक्ति और उनकी वाइफ आकृति की वेकेशन  के फोटोज वायरल हो रहे हैं। इसमें वह ब्लू कलर की टी शर्ट और खाकी चीनो पैंट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी वाइफ मैटेलिक जैकेट में नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'कुछ वक्त काम से दूर जाने से काफी अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं लंदन में कुछ अच्छा वक्त अपनी वाइफ के साथ बिता रहा हूं। मुझे इस ब्रेक की बहुत ज्यादा जरूरत थी। छुट्टी में रहते हुए अलग-अलग गतिविधियों में शामिल रहना मुझे बहुत ज्यादा पंसद हैं।'

देखें अपारशक्ति खुराना के वेकेशन की फोटोज (Aparshakti Khurranna vacation photos)

Aparshakti Khurana

Aparshakti Khurana

Aparshakti Khurana

साल 2021 में बने थे बेटी के पिता 
अपारशक्ति खुराना 27 अगस्त 2021 में बेटी के पिता बने थे। 13 सितंबर 2021 को एक्टर ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर कर फैंस को पहली झलक  शेयर की थी। फोटो में अपारशक्ति अपने बेटी को सीने से चिपकाए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी बेटी का नाम Arzoie Khurana रखा है। इससे पहले अपारशक्ति और आकृति ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आपको बता दें कि ये कपल साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अपारशक्ति खुराना आखिरी बार म्यूजिक वीडियो यारों सब दुआ करों में नजर आए थे। इसके अलावा अपारशक्ति अब फिल्म धोखा में नजर आएंगे। 

End of Article