94th Oscar Awards 2022: भारत की राइटिंग विद फायर हुई ऑस्कर से बाहर, हुमा कुरैशी की फिल्म को मिला अवॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 10:20 AM IST

Oscar Awards 2022 Full Winner List: 94वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 के विनर की घोषणा कर दी गई है। ऑस्कर में ड्यून फिल्म ने छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए। यहां पर देखें ऑस्कर अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट...

94th Oscar Awards 2022: भारत की राइटिंग विद फायर हुई ऑस्कर से बाहर, हुमा कुरैशी की फिल्म को मिला अवॉर्ड

Oscar Awards Winner List 2022. 94वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 (Oscar Awards 2022) में फिल्म ड्यून ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। फिल्म ने समारोह शुरू होने से पहले ही छह अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए थे। 'कोडा' को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।  वहीं, भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स विवादों में भी है। दरअसल इस बार आठ पुरस्कार ऑफ कैमरा दिए जा रहे हैं। 

ऑफ कैमरा दिए गए आठ ऑस्कर में से छह पर ड्यून (Dune Film) ने कब्जा जमाया। इसमें बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट साउंड, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट वीएफएक्स, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन शामिल है।  भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में नोमिनेटेड थीं। इस कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला है। फैंस की पसंदीदा फिल्म के तौर पर  जैक स्नाइडर की फिल्म आर्मी ऑफ द डेड (Army of the Dead) को अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने गीता का रोल निभाया था।

विल स्मिथ बने बेस्ट एक्टर
मैन इन ब्लैक फेम विल स्मिथ को फिल्म किंग रिचर्ड के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, 'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए जैन कैंपियन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म 'कोडा' को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। The Eyes of Tammy Faye के लिए जेसिका चैस्टन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। शॉन हेडर को कोडा के लिए बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर जीता। बिली एलीश को जेम्स बॉन्ड के गाने नो टाइम टू डाय के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 पूरी लिस्ट

कैटेगरी विनर
बेस्ट फिल्म 'कोडा'
बेस्ट एक्टर विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
बेस्ट एक्ट्रेस जेसिका चैस्टन (The Eyes of Tammy Faye)
बेस्ट डायरेक्टर जैन कैंपियन ( 'द पावर ऑफ द डॉग')
बेस्ट ऑरिजनल स्कोर ड्यून
बेस्ट साउंड ड्यून
बेस्ट वीएफएक्स ड्यून
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन ड्यून
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी ड्यून
बेस्ट फिल्म एडिटिंग ड्यून
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर द समर ऑफ सोल
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग बिली एलीश  (जेम्स बॉन्ड: नो टाइम टू डाय)

अरियाना डी बोस ने रचा इतिहास 
अरियाना डिबोस को West Side Story के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला है।  अरियाना पहली क्वीर महिला हैं, जिन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड 53 साल के ट्रॉय कोटसूर को फिल्म कोडा के लिए मिला है। 

Image

इस साल बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर जपान की फिल्म 'ड्राइव माय कार' को मिला है। बेस्ट एनिमेटेड फीचर कैटेगरी में डिज्नी की फिल्म encanto को ऑस्कर मिला है। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर क्रूएला के लिए जेनी बियावैन को मिला है।

End of Article