Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार और संजय दत्त की ये फिल्म रिलीज होने के बाद धमाल मचा रही है। फिल्म वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के पहले ही दिन का कुल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा था। अब फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज हुए अब दो दिन पूरे हो गए हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हुई नजर आ रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Welcome To The Jungle: पहले दिन ही रॉकेट बन जाएगी अक्षय कुमार की मूवी, होगी बंपर कमाई
'वेलकम टू द जंगल' ने काटा गदर
अक्षय कुमार और संजय दत्त की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म वेलकम टू द जंगल ने अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी धमाल मचाती दिखाई दी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपेय का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल की कुल कमाई 39 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle BO Collection Day 1: अक्षय की फिल्म ने ओपनिंग डे पर काट दिया गदर, किया बंपर कलेक्शन
दुनियाभर में ऐसा रहा कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है। फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
