बॉक्स ऑफिस

War 2 Box Office Collection Day 11: 'वॉर 2' की कमाई में आया उछाल, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 08:05 AM IST

War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म वॉर 2 (War 2) ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म वॉर 2 की कमाई में 11वें दिन उछाल देखने को मिला।

Image

Image Source: YRF

War 2 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के फेमस स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लीड रोल वाली फिल्म वॉर 2 (War 2) रिलीज होने के बाद से कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म वॉर 2 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म वॉर 2 की कमाई में 11वें दिन उछाल देखने को मिला। फिल्म वॉर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हुए है।

11वें दिन 'वॉर 2' की कमाई में आया उछाल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म वॉर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म वॉर 2 की कुल कमाई 221 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म वॉर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स ने राहत की सांस ली है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन ने कबीर के रोल में नजर आए। जो एक रॉ एजेंट है, जबकि जूनियर एनटीआर ने विक्रम के रोल में बॉलीवुड डेब्यू किया है। दोनों की केमिस्ट्री और एक्शन सीन्स को फैंस ने खूब पसंद किया, हालांकि स्टोरी और VFX को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कियारा आडवाणी का रोल छोटा लेकिन दमदार है। फिल्म वॉर 2 को रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कुली' (Coolie) से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म वॉर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article