बॉक्स ऑफिस

Thug Life Box Office Collection Day 1: लाख बुराई के बाद भी कमल हासन ने ओपनिंग डे पर उड़ाया गर्दा, पहले दिन हुई छप्‍परफाड़ कमाई

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की एक्शन ड्रामा ठग लाइफ 05 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं तो वही कुछ लोग इस फिल्म को भर-भरकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Thug Life Box Office Collection Day 1

Thug Life Box Office Collection Day 1: कमल हासन की एक्शन ड्रामा ठग लाइफ 05 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मेकर्स और कमल हासन के कुछ फैंस को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी, लेकिन फिल्म ने उम्मीद से थोड़ी कम कमाई की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

ठग लाइफ को मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। ठग लाइफ में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन,सिलंबरासन टीआर, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल और महेश मांजरेकर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कमल हासन और मणिरत्नम ने 38 साल बाद हाथ मिलाया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार ठग लाइफ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमल हासन की फिल्म का ये आंकड़ा इंडियन 2 की पहले दिन की कमाई से काफी कम है। कमल हासन की इंडियन 2 (25.6 करोड़) रुपये कमाए थे।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी के मामले में ठग लाइफ के तमिल वर्जन में दिन चढ़ने के साथ गिरावट देखी गई। सुबह के शो में 50.66% दर्शक थे। दोपहर में यह थोड़ा कम होकर 50.35% हो गया। शाम में कम होकर 45.15% रह गया। दिन भर में कुल ऑक्यूपेंसी 48.72% रही। पांडिचेरी में 69.33% सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही।

तमिल बिग्गेस्त ओपनर में नहीं हुई शामिल

कमल हासन की ठग लाइफ बिग्गेस्त तमिल ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। इस लिस्ट में सुपरस्टार अजित कुमार की 'गुड बैड अगली' है, जिसने पहले दिन 28.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे स्थान पर 'विदमयुर्ची' है, जिसने (25.5 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। वही तीसरे पर सूर्या की 'रेट्रो' है, जिसने (17.25 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article