Bigg Boss 20 Arishfa Khan One Lifeline Gone: सलमान खान के धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिसने लोगों के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में हर दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख लेता है। वहीं खुद बिग बॉस भी इस गेम को पलटने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो केवल एक लाइफलाइन पर ही चल रहे हैं। लेकिन अब एक और कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन जाने वाली है। वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज-यंग डीएसए की फैन हुईं Kamya Punjabi, काजी तौकीर को लगाई भयंकर क्लास
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि अब किसी की एक लाइफलाइन छीनने का वक्त आ गया है। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि आपके सामने 20 मिनट का टाइमर चलेगा। लेकिन आप फैसला लेने में जितना वक्त लगाते हैं, उतना ही राशन आपसे दूर जाता जाएगा। ऐसे में घरवाले अरिश्फा खान को निशाना बनाना शुरू कर देते हैं। माही विज, अरिश्फा खान को आड़े हाथों लेते हुए कहती हैं, "तुम्हें कोई पिन मार देता है तो तुम अपना दिमाग इस्तेमाल ही नहीं करती हो।" वहीं गुल्लू कहते हैं, "मुझे आपकी बातें बहुत सिली लगती हैं, आपके मुद्दे बहुत कमजोर लगते हैं, आपके पास कोई मुद्दा ही नहीं है।" वहीं कनिका मान बोलती हैं कि मुझे लगता है कि इससे घर का माहौल भी थोड़ा शांत होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने क्यों ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? सालों बाद बताया सच
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में अरिश्फा खान के खिलाफ 6 वोट आए, जिससे उनकी एक लाइफलाइन शो में चली जाएगी। इतना ही नहीं, एक लाइफ जाने के बाद अरिश्फा खान ने भी जमकर घर में बवाल मचाया। उन्होंने घर में सारे सामानों को इधर-उधर फेंक दिया, साथ ही उदिति सिंह और अमन गांधी पर भी तंज कसा।
