बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी प्रभास की फिल्म, खाते में आए चिल्लर

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' बड़े पर्दे पर रिलीज तो हो गई है, लेकिन अपना दम दिखा पाने में नाकाम हो रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं। 'द राजा साब' में प्रभास के साथ-साथ एक्टर संजय दत्त ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के ट्रेलर और गानों ने लोगों की एक्साइटमेंट भले ही सातवें आसमान पर पहुंचा दी थी। लेकिन जिस तरह की 'द राजा साब' से लोगों को उम्मीदें थीं, उन उम्मीदों पर अब पूरी तरह से पानी फिरता नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' (The Raja Saab) की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े देख फैंस भी हैरान हैं। प्रभास के जबरदस्त स्टारडम के बाद भी 'द राजा साब' तगड़ी कमाई कर पाने में नाकाम हो रही है।

'द राजा साब' (The Raja Saab) ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर केवल नाम की कमाई की। प्रभास की फिल्म सातवें दिन खाते में केवल 5.65 करोड़ रुपये जुटा पाने में ही कामयाब हो पाई। ऐसे में 'द राजा साब' की कुल कमाई सात दिनों में 130.40 करोड़ रुपये हुई है। तेलुगू वर्जन की फिल्म के लिए बीते दिन सिनेमाघरों में 36.80 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई है। बता दें कि 'द राजा साब' की विदेशों में एडवांस बुकिंग काफी अच्छी खासी चल रही थी। नॉर्थ अमेरिका में ही प्रभास की 'द राजा साब' ने एडवांस बुकिंक के साथ 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगती हुई नजर आ रही है।

400 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'द राजा साब'

प्रभास और संजय दत्त स्टारर 'द राजा साब' (The Raja Saab) को 400 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। लेकिन फिल्म की कमाई अपने बजट से अभी कोसों दूर है। बता दें कि 'द राजा साब' ने समीक्षकों को तो निराश किया ही, साथ ही फैंस को भी ये मूवी खास पसंद नहीं आई। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि 'द राजा साब' की स्टोरी लाइन काफी कमजोर है। केवल प्रभास और संजय दत्त की एक्टिंग ही मूवी में इंप्रेस करने लायक है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article