Thamma box office collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' में काम किया है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने सफल 8 दिन पूरे कर लिए है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि इन 8 दिनों में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए देखते हैं इस हॉरर कॉमेडी 'थामा' (Thamma) ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
100 करोड़ी बन गई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा'
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को कास्ट किया है। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन धमाल मचा रही है। मंगलवार को इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। 8 दिनों में इसकी कमाई की बात करें तो यह 101.10 करोड़ रुपये हो गई है। शुरुआत में धांसू ओपनिंग लेने के बाद अब जाकर यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार कर लेगी। इस मूवी को दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तेहत बनाया गया है। इस मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे एक्टर्स अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी के साथ हर्षवर्धन राणे और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
